हिमांशु उपाध्याय/ नितिन केसरवानी
*निर्मल तमसा सेवा, समिति के समन्वय से सहायक उपकरण किए गए वितरित*
कौशाम्बी: वृद्ध केयर क्वालिटी ऑफ लाइफ फाउंडेशन द्वारा निर्मल तमसा सेवा, समिति के समन्वय से वृद्धाश्रम,ओसा में आज वरिष्ठ नागरिकों को निःशुल्क सहायक उपकरण का वितरण किया गया।यह जानकारी सचिव, निर्मल तमसा सेवा, समिति आलोक राय ने देते हुए कहा कि शारीरिक रूप से बुजुर्ग दिव्यागजनों को सहायक उपकरणों जैसे-ट्राई साइकिल, बैसाखी या व्हील चेयर, वॉकिंग स्टिक, हियरिंग मशीन, घुटनों की बेल्ट एवं कमर की बेल्ट आदि का वितरण किया गया सचिव, निर्मल तमसा सेवा, समिति आलोक राय ने कहा कि सहायक उपकरणों के वितरण से वृद्धजनों को चलने-फिरने और सुनने की समस्याओं में मदद मिलेंगी एवं उनका आत्मविश्वास बढ़ेगा तथा तनाव व अवसाद भी कम होगा। वृद्धजनों के शारीरिक एवं सामाजिक क्षमता में वृद्धि होगी। सहायक उपकरणों के प्रयोग से वृद्धजन अपना दैनिक कार्य स्वयं कर सकेंगें, उन्हें किसी भी प्रकार की समस्या का सामना नहीं करना पड़ेगा।