Breaking News in Primes

आज मुख्यमंत्री निवास, भोपाल में प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री माननीय डॉ. मोहन यादव जी से विधायक विष्णु खत्री जी से सौजन्य भेंट

0 6

आज मुख्यमंत्री निवास, भोपाल में प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री माननीय डॉ. मोहन यादव जी से विधायक विष्णु खत्री जी से सौजन्य भेंट

 

संवाददाता राहुल गोस्वामी

 

कर “विकास और सेवा” को समर्पित मध्यप्रदेश सरकार के सफलतम 2 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर हार्दिक शुभकामनाएँ एवं बधाई प्रेषित की गई

इस गरिमामय अवसर पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव जी के सशक्त, दूरदर्शी और जनहितैषी नेतृत्व की सराहना की गई। उनके नेतृत्व में मध्यप्रदेश ने बीते दो वर्षों में सुशासन, कानून-व्यवस्था, जनकल्याणकारी योजनाओं, औद्योगिक विकास, कृषि उत्थान, शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार के क्षेत्र में ऐतिहासिक उपलब्धियाँ हासिल की हैं।

 

प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ सीधे आमजन तक पहुँच रहा है। लाड़ली बहना योजना, किसानों के हित में लिए गए निर्णय, युवाओं के लिए रोजगार के अवसर, औद्योगिक निवेश को बढ़ावा, सड़क और बुनियादी ढांचे का विकास—इन सभी क्षेत्रों में सरकार ने उल्लेखनीय कार्य किए हैं। इससे प्रदेश की अर्थव्यवस्था मजबूत हुई है और आम नागरिक का शासन पर विश्वास और अधिक सुदृढ़ हुआ है।

 

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव जी के नेतृत्व में सरकार ने पारदर्शिता, जवाबदेही और संवेदनशील प्रशासन को प्राथमिकता दी है। जनसमस्याओं के त्वरित समाधान, विकास कार्यों की सतत निगरानी और समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुँचाने का संकल्प सरकार की कार्यशैली में स्पष्ट रूप से दिखाई देता है।

 

प्रदेश आज विकास की नई ऊँचाइयों को छू रहा है और निरंतर प्रगति के पथ पर अग्रसर है। जनकल्याण, सुशासन और समग्र विकास की यह यात्रा आने वाले समय में और अधिक सशक्त, प्रभावशाली और ऐतिहासिक सिद्ध हो — यही मंगलकामना है।

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No videos found.

Make sure this is a valid channel ID and that the channel has videos available on youtube.com.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!