Breaking News in Primes

बिहार विधानसभा में NDA के प्रचण्ड/ऐतिहासिक जीत पर लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के कार्यकताओं ने जीत की दी बधाई

0 6

News By- हिमांशु उपाध्याय / नितिन केसरवानी

बिहार विधानसभा चुनाव के बाद 2027 उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव जीतने की बारी

कौशाम्बी: जनपद के (चायल) विधानसभा (गिरसा भरवारी)में स्थित पार्टी कार्यालय में लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के बिहार विधानसभा NDA प्रचण्ड/ऐतिहासिक जीत पर लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के कार्यकताओं ने एक दूसरे को गले मिलकर जीत की बधाई दी।
बिहार चुनाव कराने के बाद कौशांबी कार्यालय प्रथम बार पहुंचे लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) उ.प्र.के प्रदेश अध्यक्ष राजीव पासवान (एडवोकेट) सदस्य दूर संचार, रेलवे उपभोकर्ता परामर्श समिति भारत सरकार का कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत किया और जीत की बधाई दी।
मीडिया से वार्ता करते हुए राजीव पासवान ने कहा कि बिहार विधानसभा चुनाव के बाद (2027) उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव की बारी है। लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के राष्ट्रीय अध्यक्ष माननीय चिराग पासवान साहब जी बिहार चुनाव के बाद (2027) में उत्तर प्रदेश में मजबूती से चुनाव लड़ेगी।
साथ ही साथ यह भी बताया कि 16 नवम्बर को वीरांगना ऊदा देवी पासी जी का बलिदान दिवस लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के द्वारा जौनपुर जनपद में धूमधाम से मनाएगी।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से रामविलास पासी प्रदेश सचिव,चंचल पासी प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य, सुनील जायसवाल जिला अध्यक्ष कौशांबी अभिषेक पासी वरिष्ट उपाध्यक्ष कौशांबी , कुलदीप पासी जिला महामंत्री,मिथलेश पासी जिला उपाध्यक्ष प्रयागराज, बब्लू पासी जिला उपाध्यक्ष कौशांबी, चंद्रिका प्रसाद सिराथू सरोज विधानसभा अध्यक्ष महेद कुमार पासी चायल, जितेंद्र पासी विधानसभा अध्यक्ष शहर पश्चिम, जनेश्वर कुमार ब्लॉक अध्यक्ष भगवतपुर, संदीप पासवान , सुरेन्द्र पासवान, शशि पासवान, रंजीत , गुलशन पांडा आदि कार्यकर्ता मौजूद थे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!