Breaking News in Primes

पत्नी के विवाद से झल्लाए युवक ने पिता की दो नली बंदूक से उड़ाई खोपड़ी, हुई मौत

0 70

News By- हिमांशु उपाध्याय/ निति‌न केसरवानी

*पड़ोस की रहने वाली विवाहित महिला से युवक ने किया था प्रेम विवाह*

*कौशाम्बी:* चरवा क्षेत्र के काजू गांव के मजरा रामदयाल पुर गांव में मंगलवार की सुबह अपनी पत्नी के विवाद के बाद झल्लाकर दिल्ली से गांव लौटे युवक ने खुद को गोली से उड़ा दिया। मौत के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। गोली की आवाज सुनकर गांव के लोग घटनास्थल पर पहुंच गए पूरे गांव में सनसनी फैल गई। घटना के बाद पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और जांच शुरू किया है।

जानकारी के मुताबिक चरवा थाना क्षेत्र के काजू गांव के मजरा रामदयालपुर गांव निवासी धर्मपाल सिंह के पांच बेटे परिजनों के साथ दिल्ली में रहकर प्राइवेट नौकरी करते हैं। उनके सबसे छोटे बेटे जयबाबू उम्र 30 वर्ष का उनके मजरे की ग्राम सभा काजू गांव की करिश्मा पुत्री संजीत सिंह के साथ करीब छह साल पहले से प्रेम संबंध चल रहा था प्रेमिका की शादी फतेहपुर जनपद के छीमी पुरैन गांव के पंकज सिंह के साथ हुई थी। लेकिन वह दिल्ली में जयबाबू के साथ रहने लगी। दो महीने पहले दोनों गांव लौटे तो परिजनों ने उनकी कोर्ट मैरिज करा दी। लेकिन करिश्मा पहले पति से भी बात करती थी। इसी बात को लेकर प्रेमी दंपति के बीच विवाद होने लगा। दोनों ने अलग रहने का फैसला कर लिया। विवाहिता अपने पहले पति के पास चली गई। इसके बाद पुनः दोनों के बीच बात होने लगी तो बचपन का प्रयार परवान चढ़ गया। दो दिन पहले वह दिल्ली में रह रहे जयबाबू के पास पहुंची। इसी बीच दोनों का किसी बात को लेकर विवाद हो गया।पति जयबाबू गांव लौट आया। मंगलवार की सुबह करीब छह बजे घर पहुंच कर दूसरी मंजिल के कमरे में लेट गया। उसके परिवार के मुताबिक इस बीच वह परेशान लग रहा था। तीन घंटे बाद करीब नौ बजे भाभी उसे फ्रेश होने के लिए कहकर नीचे चली गई। इसी बीच वह पास रखी पिता की दो नली बंदूक अपने गर्दन में चेहरे के नीचे लगाकर गोली चला दिया। इससे उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। सिर समेत चेहरा क्षत – विक्षत हो गया। घटना की जानकारी के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। जानकारी के बाद ग्रामीण घटनास्थल पहुंचे। घटना से इलाके में सनसनी फैल गई। लोगों की सूचना पर चायल सीओ अभिषेक सिंह चरवा पुलिस के साथ पहुंचे जांच पड़ताल करते हुए पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इस संबंध में इंस्पेक्टर महेश सिंह का कहना है कि फिलहाल परिजनों ने अभी तक कोई तहरीर नहीं दी है। तहरीर मिलने के बाद जांच कर कार्रवाई की जाएगी। पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार का कहना है कि चरवा क्षेत्र में युवक ने आत्महत्या कर लिया है। मामला प्रेम प्रसंग का है। जांच की जा रही है।

 

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No videos found.

Make sure this is a valid channel ID and that the channel has videos available on youtube.com.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!