Breaking News in Primes

SLR और ASLR पद अब तहसीलदार व नायब तहसीलदार में मर्ज

राज्य शासन ने राजस्व प्रशासनिक ढांचे में बड़ा बदलाव, आदेश 23 अक्टूबर को जारी

0 304

SLR और ASLR पद अब तहसीलदार व नायब तहसीलदार में मर्ज

 

राज्य शासन ने राजस्व प्रशासनिक ढांचे में बड़ा बदलाव, आदेश 23 अक्टूबर को जारी

 

भोपाल। राज्य शासन ने राजस्व विभाग के प्रशासनिक ढांचे में महत्वपूर्ण परिवर्तन करते हुए सहायक भू-अभिलेख अधिकारी (SLR) और उप सहायक भू-अभिलेख अधिकारी (ASLR) के पदों को क्रमशः तहसीलदार और नायब तहसीलदार के पदों में विलय करने का निर्णय लिया है। इस संबंध में शासन का आदेश 23 अक्टूबर 2025 को जारी कर दिया गया है।

 

शासन द्वारा जारी निर्देशों के अनुसार, 22 अक्टूबर 2025 की स्थिति में कार्यरत SLR अधिकारी अब तहसीलदार तथा ASLR अधिकारी नायब तहसीलदार के पद पर माने जाएंगे। इन अधिकारियों को अब वही सेवा अधिकार, वेतनमान एवं देयताएँ प्राप्त होंगी, जो संबंधित नियमित पदधारकों को प्राप्त होती हैं।

 

शासन ने स्पष्ट किया है कि यह निर्णय लंबे समय से लंबित प्रशासनिक एकीकरण प्रक्रिया के तहत लिया गया है, जिसका उद्देश्य भर्ती, पदोन्नति और कार्यप्रणाली में समरूपता एवं पारदर्शिता लाना है। आदेश में आगामी समस्त सेवावृत्त व प्रशासनिक कार्यवाहियों को इसी आधार पर समाविष्ट करने के निर्देश दिए गए हैं।

 

राजस्व अधिकारी संगठन ने राज्य शासन के इस कदम का स्वागत किया है और इसे प्रशासनिक दक्षता एवं पारदर्शिता की दिशा में महत्वपूर्ण निर्णय बताया है।

 

देखिए पत्र

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No videos found.

Make sure this is a valid channel ID and that the channel has videos available on youtube.com.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!