Breaking News in Primes

थाना शिवकुटी पुलिस ने मुठभेड़ में 01 अभियुक्त को गिरफ्तार किया

0 14

News By-नितिन केसरवानी

प्रयागराज : जनपद के थाना शिवकुटी पुलिस द्वारा आज दिनांक 05/06.10.2025 को रात्रिकालीन संदिग्ध व्यक्ति/संदिग्ध वाहन चेकिंग के दौरान 01 अभियुक्त अब्बू हुजैफा पुत्र फरमूद अहमद निवासी ग्राम टेकारी थाना नवाबगंज जनपद प्रयागराज को पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार किया गया तथा उसके कब्जे से 01 चेन (पीली धातु), 01 अवैध तमन्चा .315 बोर, 01 अवैध जिन्दा कारतूस .315 बोर व 01 खोखा कारतूस .315 बोर बरामद किया गया । नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।

पुलिस मुठभेड़ का विवरण- आज दिनांक 05/06.10.2025 को थाना शिवकुटी पुलिस द्वारा थाना क्षेत्रान्तर्गत मेंहदौरी के पास रात्रिकालीन संदिग्ध व्यक्ति/संदिग्ध वाहन चेकिंग की जा रही थी। तभी एक बाइक सवार 02 संदिग्ध व्यक्ति गंगा जी रिवर फ्रंट की तरफ से चेकिंग प्वाइंट की तरफ आते हुए दिखे, जिन्हें पुलिस द्वारा रुकने का इशारा किया गया परन्तु बाइक सवार व्यक्ति पुलिस को देखकर वापस पीछे की तरफ भागने लगे। संदेह होने पर पुलिस द्वारा उन बाइक सवार व्यक्तियों का पीछा किया गया तो बाइक पर पीछे बैठे व्यक्ति द्वारा जान से मारने की नियत से पुलिस टीम पर फायरिंग की गयी, जिससे पुलिस टीम द्वारा आत्मरक्षार्थ जवाबी फायरिंग की गयी । आत्मरक्षार्थ की गयी फायरिंग में बाइक पर पीछे बैठा व्यक्ति घायल हो गया तथा अनियंत्रित होकर बाइक से गिर पड़ा तथा उसका साथी अंधेरे का फायदा उठाकर बाइक से फरार हो गया, जिसकी गिरफ्तारी हेतु पुलिस टीमों को रवाना कर दिया गया है। घायल अभियुक्त से पूछताछ करने पर उसने अपना नाम अब्बू हुजैफा पुत्र फरमूद अहमद निवासी ग्राम टेकारी थाना नवाबगंज जनपद प्रयागराज बताया तथा बाइक चालक फरार व्यक्ति का नाम गुफरान अहमद पुत्र शाहिद अहमद निवासी चफरी थाना नवाबगंज जनपद प्रयागराज बताया।

गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण- अब्बू हुजैफा पुत्र फरमूद अहमद निवासी ग्राम टेकारी थाना नवाबगंज जनपद प्रयागराज, उम्र करीब 22 वर्ष।

बरामदगी का विवरण- 1. 01 चेन (पीली धातु) 2. 01 अवैध तमन्चा .315 बोर। 3. 01 अवैध जिन्दा कारतूस .315 बोर। 4. 01 खोखा कारतूस .315 बोर।

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No videos found.

Make sure this is a valid channel ID and that the channel has videos available on youtube.com.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!