Breaking News in Primes

मिशन शक्ति अभियान के तहत मेडिकल कॉलेज की छात्राओं को आत्मरक्षा के लिए दिए गए टिप्स

0 5

News By- हिमांशु उपाध्याय / नितिन केसरवानी
लेक्चर थियेटर में हुआ विशेष कार्यक्रम, वीडियो प्रस्तुति से मिली आत्मसुरक्षा की जानकारी

कौशाम्बी: महिलाओं और बालिकाओं को सशक्त बनाने के उद्देश्य से चलाए जा रहे मिशन शक्ति अभियान के तहत सोमवार को प्राचार्य डॉ हरिओम कुमार की अध्यक्षता में चिकित्सा महाविद्यालय में नारी आत्मसुरक्षा (सेल्फ डिफेंस) कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में एम.बी.बी.एस. प्रथम वर्ष की छात्राओं को आत्मरक्षा के महत्व और तकनीकों से अवगत कराया गया। हॉस्टल वार्डन ने एक वीडियो प्रस्तुति के माध्यम से छात्राओं को विभिन्न सेल्फ डिफेंस टिप्स और व्यवहारिक उपाय बताए। वीडियो में यह समझाया गया कि विपरीत परिस्थितियों में आत्मविश्वास बनाए रखते हुए खुद को कैसे सुरक्षित रखा जा सकता है।
प्राचार्य ने दिया संदेश
प्राचार्य डा. हरिओम कुमार ने कहा कि आत्मरक्षा का ज्ञान हर छात्रा के लिए ढाल की तरह है। इस तरह के कार्यक्रम छात्राओं के आत्मविश्वास को बढ़ाते हैं और उन्हें हर परिस्थिति में मजबूत बनाते हैं। इस अवसर पर सह-आचार्य डा. शारदा सिंह, सहायक आचार्य डा. अंकित तिवारी, डा. नंदिनी राघव, डा. प्रतिमा त्रिपाठी सहित मेडिकल कॉलेज का शिक्षण स्टाफ और प्रथम वर्ष के छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No videos found.

Make sure this is a valid channel ID and that the channel has videos available on youtube.com.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!