Breaking News in Primes

चित्रकूट जा रहा ई रिक्शा लोडर से टकराया मां बेटे की मौत छह घायल

0 52

News By- हिमांशु उपाध्याय/नितिन केसरवानी

*लोडर पिकअप वाहन घटना स्थल से फरार मौके पर भारी पुलिस फोर्स के साथ पहुंचे पुलिस अधिकारी*

*महेवाघाट कौशांबी: पश्चिम शरीरा थाना क्षेत्र से 8 सवारियां लेकर चित्रकूट दर्शन को जा रहा ई रिक्शा महेवाघाट थाना क्षेत्र के शाहपुर गांव के पास लोडर पिकअप वाहन से जोरदार टकरा गया है इस टक्कर के बाद ई रिक्शा सड़क पर पलट गया है दुर्घटना के बाद ई रिक्शा में सवार सभी सवारियां जमीन सड़क पर गिर पड़ी और घायल हो गई इस हादसे में मां बेटे की मौके पर दर्दनाक मौत हो गई है दुर्घटना में छह लोग घायल है दुर्घटना के बाद आसपास के लोग मौके पर पहुंचे मामले की सूचना पुलिस और एंबुलेंस को दी जानकारी मिलते ही थाना पुलिस के साथ पुलिस अधिकारी घटना स्थल पर पहुंचे हैं बचाव एवं राहत कार्य में लग गए हैं घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल मंझनपुर भेजा गया है और मृतक मां बेटे के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है जानकारी मिलते ही दुर्घटना के शिकार लोगों के परिवार रिश्तेदार भी रोते बिलखते पहुंच गए हैं मौके पर कोहराम मचा हुआ है

जानकारी के मुताबिक पश्चिम शरीरा थाना क्षेत्र के पलरा और सेंगराहा गांव से 8 लोग ई रिक्शा में सवार होकर शनिवार को लगभग 12:00 बजे दिन में चित्रकूट कामतानाथ स्वामी का दर्शन करने जा रहे थे जैसे ही ई-रिक्शा महेवा घाट थाना क्षेत्र के बैरागीपुर पश्चिम शरीरा मार्ग में शाहपुर के निकट पहुंचा लोडर पिकअप वाहन से ई रिक्शा की जोरदार टक्कर हो गई दुर्घटना के बाद सवारी समेत ई रिक्शा सड़क पर पलट गया मौके पर चीख पुकार मच गई मामले की सूचना मिलते ही आसपास के लोग मौके पर पहुंचे घटना की सूचना जिला नियंत्रण कक्ष पुलिस को दी गई मामले की जानकारी मिलते ही क्षेत्राधिकारी और थाना प्रभारी महेवाघाट घटना स्थल पर पहुंचे एंबुलेंस से घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल मंझनपुर भेजा गया है दुर्घटना के बाद लोडर पिकअप चालक वाहन समेत मौके से फरार हो गया है सीसीटीवी फुटेज के माध्यम से लोडर पिकअप वाहन वा चालक की तलाश पुलिस कर रही है इस दुर्घटना में माया साहू उम्र 40 वर्ष पत्नी राजा राम साहू वा उनका बेटा अरुण कुमार साहू उम्र 17 वर्ष की घटना स्थल पर दर्दनाक मौत हो गई है दुर्घटना में राजा राम साहू उम्र 45 वर्ष पुत्र राम मनोहर साहू निवासी पलरा उनका बेटा अनमोल साहू उम्र 14 वर्ष वा प्रेमवती सोनी उम्र 55 वर्ष निवासी सेंगराहा उमेश कुमार सोनी उम्र 35 वर्ष पुत्र जुगराज सोनी निवासी देवीगंज यश सोनी उम्र 12 वर्ष पुत्र हीरालाल सोनी निवासी सेंगराहा रोहित सोनी निवासी सेंगराहा थाना पश्चिम शरीरा गंभीर रूप से घायल है जिन्हें इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है

*यातायात व्यवस्था की उड़ती दिखी धज्जियां*

*कौशांबी* महेवा घाट थाना क्षेत्र के शाहपुर के निकट शनिवार की दोपहर में ई रिक्शा के दुर्घटना होने के बाद एक बार फिर यातायात व्यवस्था की धज्जियां उड़ती दिख रही है कि आखिर कैसे ई रिक्शा आठ सवारियों को लेकर सड़क पर दौड़ रहा था यातायात पुलिस केवल वसूली तक पूरे जिले में सीमित दिखाई पड़ रही है ओवरलोड वाहनों का सड़क दौड़ना प्रथा बन चुकी है ओवरलोड वाहनों पर यातायात पुलिस वा थाना पुलिस वा एआरटीओ रोक नहीं लगा रही है यातायात पुलिस और थाना पुलिस वा एआरटीओ यदि ओवरलोड वाहनों पर रोक लगा दे तो दुर्घटना कम हो सकती है।

 

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No videos found.

Make sure this is a valid channel ID and that the channel has videos available on youtube.com.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!