Breaking News in Primes

पुस्तकालय नहीं, बल्कि डिजिटल शिक्षा और शोध का न एक अत्याधुनिक केंद्र : जेराल्ड पी डिसोजा

0 39

News By- हिमांशु उपाध्याय / नितिन केसरवानी

‘रैंबो ई-लाइब्रेरी’ का हुआ उद्घाटन, 45 लोगों की एकसाथ बैठने है व्यवस्था।

कौशाम्बी: भरवारी नगर क्षेत्र के जितेंद्र प्रताप सिंह की पहल पर भरवारी नगर क्षेत्र के वॉर्ड 20 के केशव नगर में स्थापित ‘रैंबो ई-लाइब्रेरी’ की बुधवार को औपचारिक शुरुआत हुई। जेराल्ड पी डिसोजा (प्रधानाचार्य सेंट फ्रांसिस स्कूल)ने इसका उद्घाटन करते हुए इसे भरवारी की जनता के लिए एक ऐतिहासिक पहल बताया। आगे कहा कि यह केंद्र विकसित भारत के संकल्प को साकार करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने इस उल्लेखनीय पहल के लिए जितेंद्र प्रताप सिंह की सराहना की।‘रैंबो ई-लाइब्रेरी’ को ज्ञान का भव्य द्वार बताते हुए कहा कि यह केवल एक पुस्तकालय नहीं, बल्कि डिजिटल शिक्षा और शोध का न एक अत्याधुनिक केंद्र है।अखिल क्षत्रिय महासभा के प्रदेश अध्यक्ष व श्रीकृष्ण जन्मभूमि के पक्षकार वीरेंद्र सिंह ने कहा कि लाईब्रेरी की स्थापना से अधिक बच्चे इससे लाभान्वित हो सकें।साइबर सुरक्षा, तकनीकी शिक्षा और नवाचार का प्रमुख केंद्र बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। इसके साथ ही महीने में एक बार परिचर्चा सत्र आयोजित किया जाएगा, जहां विभिन्न विषयों पर प्रशिक्षण और जानकारी दी जाएगी। रैंबो ई लाईब्रेरी में एकसाथ 45 लोगों की बैठने की व्यवस्था है।आचार्य शिवराम मिश्रा, महेंद्र सिंह, विजय सिंह, शांभवी ठाकुर, शुभेंद्र सिंह, सतेंद्र सिंह सहित अन्य कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।

ई-लाइब्रेरी या डिजिटल लाइब्रेरी सूचनाओं और संसाधनों का एक ऐसा संग्रह है जो ई-पुस्तकें, ई-जर्नल, वीडियो और अन्य डिजिटल सामग्री को इलेक्ट्रॉनिक रूप में संग्रहीत करता है, जिन्हें इंटरनेट या अन्य डिजिटल मीडिया पर एक्सेस किया जा सकता है। पारंपरिक पुस्तकालयों के विपरीत, ई-लाइब्रेरी सामग्री को इलेक्ट्रॉनिक प्रारूप में व्यवस्थित करती है, जिससे उपयोगकर्ताओं के लिए कहीं से भी जानकारी प्राप्त करना, खोजना और साझा करना आसान हो जाता है।

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No videos found.

Make sure this is a valid channel ID and that the channel has videos available on youtube.com.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!