Breaking News in Primes

वोट अधिकार यात्रा लेकर पहुंचे नवनियुक्त जिला कांग्रेस अध्यक्ष

देखिए video कार्यकर्ता सम्मेलन और नियुक्त जिला अध्यक्ष स्वतंत्र जोशी का हुआ जोरदार स्वागत

0 96

लोकेशन धामनोद संवाददाता मोनू पटेल

 

वोट अधिकार यात्रा लेकर पहुंचे नवनियुक्त जिला कांग्रेस अध्यक्ष

 

देखिए video कार्यकर्ता सम्मेलन और नियुक्त जिला अध्यक्ष स्वतंत्र जोशी का हुआ जोरदार स्वागत

धामनोद-शुक्रवार को नवनियुक्त जिला कांग्रेस के अध्यक्ष स्वतंत्र जोशी धामनोद ब्लॉक पहुंचे जहां धामनोद के गुलजरा हनुमान मंदिर से वोट अधिकार यात्रा में अगवानी करते हुए नगर के मुख्य मार्ग से होते हुए यात्रा का समापन बालाजी मंदिर प्रांगण में हुआ, यात्रा का कार्यकर्ताओं द्वारा नगर में जगह-जगह मंच लगाकर पुष्प वर्षा कर आतिशबाजी के साथ जिला कांग्रेस अध्यक्ष का स्वागत किया गया, सबसे पहले हनुमान मंदिर पर संजय पवार मित्र मंडल द्वारा, महेश्वर चौराहे पर पूर्व ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष कमल यादव द्वारा मंच लगाकर स्वागत किया तत्पश्चात नीलकंठ होटल पर ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष पवन जायसवाल , कुणाल सोलंकी,पूर्व जिला कांग्रेस अध्यक्ष कमल किशोर पाटीदार के कार्यालय पर स्वागत किया गया

इसके पूर्व ग्राम दूधी में सुखराम मकवाना के द्वारा मंच लगाकर जोरदार स्वागत किया गया, जहां सैकड़ो की संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित हुए

नवनियुक्त जिला कांग्रेस अध्यक्ष स्वतंत्र जोशी के नियुक्त होने पर अरसे बाद कार्यकर्ताओं में भारी जोश देखा गया,

वोट अधिकार यात्रा मैं सैकड़ो की संख्या में कार्यकर्ता दो पहिया व चार पहिया वाहन में सम्मिलित हुए,

इसके बाद स्वागत कार्यक्रम बालाजी मंदिर परिसर में आयोजित हुआ जहां पर जिला कांग्रेस अध्यक्ष ने संबोधित कर प्रदेश की भाजपा सरकार पर आरोप लगाया कि यह सरकार किसान विरोधी है जहां पर किसानों को खाद की पूर्ति नहीं हो रही है बेरोजगार युवा दर-दर भटक रहे हैं, प्रदेश में महिलाओं पर अत्याचार लगातार, बढ़ते जा रहा है, शराब माफिया गांव गांव शराब पहुंचाकर युवा पीढ़ी को नशे का आदी बना रहे हैं, ऐसी कई गंभीर आरोप जोशी द्वारा प्रदेश की सरकार पर लगाए , कार्यक्रम को पूर्व जिला कांग्रेस अध्यक्ष कमल किशोर पाटीदार पूर्व विधायक पंछीलाल मैडॉ, जिला महिला कांग्रेस अध्यक्ष प्रीती माहेश्वरी, संभाग कांग्रेस प्रवक्ता शुभंगाना जामनिया, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष पवन जायसवाल, संजय पवार,नगर कांग्रेस अध्यक्ष विकास पटेल, अश्विन जायसवाल,जमील खान, कमल यादव,सुखराम मकवाना,मलखान सिंह द्वारा संबोधित किया कार्यक्रम के के अंत में कार्यकर्ताओं ने सभी नेताओं के साथ सहभोज किया, कार्यक्रम के पश्चात स्वतंत्र जोशी कार्यकर्ताऔ के साथ दिवंगत वरिष्ठ कांग्रेस नेता शांतिलाल जायसवाल (नाना सेठ) के निवास शोक व्यक्त करने पहुंचे

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No videos found.

Make sure this is a valid channel ID and that the channel has videos available on youtube.com.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!