प्रकाश डहेरिया बने मध्यप्रदेश मेहरा डेहरिया समाज बैतूल के जिला उपाध्यक्ष
बैतूल, मध्यप्रदेश। मेहरा डेहरिया समाज समिति के प्रदेश अध्यक्ष श्री बृजेश भट्ट की अनुशंसा एवं प्रदेश कार्यवाहक अध्यक्ष श्री अशोक नागले तथा प्रदेश उपाध्यक्ष श्री किशोर बरदे की सहमति से, जिला अध्यक्ष श्री संतु सूर्यवंशी द्वारा घोड़ाडोंगरी ब्लॉक सारणी निवासी, समाज के सक्रिय एवं ऊर्जावान कार्यकर्ता श्री प्रकाश डहेरिया को जिला बैतूल का जिला उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है।
साथ ही, संगठन को और *अधिक सशक्त बनाने के उद्देश्य से उन्हें घोड़ाडोंगरी ब्लॉक प्रभारी* का दायित्व भी सौंपा गया है।
नव-नियुक्त जिला उपाध्यक्ष श्री प्रकाश डहेरिया को उनके इस उत्तरदायित्वपूर्ण दायित्व पर जिलेभर के समाजजनों, पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ दीं। साथ ही, इस महत्वपूर्ण निर्णय हेतु प्रदेश अध्यक्ष, कार्यवाहक अध्यक्ष, प्रदेश उपाध्यक्ष तथा जिला अध्यक्ष के प्रति आभार प्रकट किया गया। बधाई देने वालों में ब्लॉक अध्यक्ष राजकुमार नागले मुकेश उपराले शिक्षा प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष चंद्र किशोर बेले। जितेंद्र बेले शक्ति बेले ज्योति नागले हेमराज नागले शक्ति बेले राकेश डहेरिया संगीता डहेरिया सी एम बेले शिव करछले योगेश बर्डे कपूर चंद गांठें भावराव नागले पिनटिश नागले संजय जगदेव संजीव अपराले समेत अनेक सामाजिक लोगों ने बधाई दी