Breaking News in Primes

तिरंगा अभियान से जन जन के दिलों में देशभक्ति की अलख जगाएगी भाजपा- धर्मराज मौर्य

0 9

News By- नितिन केसरवानी

हर घर तिरंगा अभियान के तहत भाजपा द्वारा निकाली गई पैदल तिरंगा यात्रा

कौशांबी: विधानसभा चायल के सांगठनिक मण्डल चायल सहित सभी मण्डलों में हर घर तिरंगा अभियान के तहत भाजपा द्वारा पैदल तिरंगा यात्रा निकाली गई है।चायल मण्डल के गुंगवा की बाग से ब्लॉक परिसर चायल तक पैदल तिरंगा यात्रा निकाली गई है तिरंगा यात्रा को जिलाध्यक्ष धर्मराज मौर्य ने सहभागिता कर संबोधित किया है।
जिलाध्यक्ष धर्मराज मौर्य ने तिरंगा यात्रा को संबोधित करते हुए कहा कि सेना के शौर्य एवं पराक्रम तथा देश वासियों की एकजुटता के संकल्प से ऑपरेशन सिन्दूर पूर्णतः सफल रहा यह मोदी जी नेतृत्व में नया समृद्धशाली,शक्तिशाली एवं आत्मनिर्भर भारत है।
13 अगस्त से 15 अगस्त तक सभी घरों और प्रतिष्ठानों पर तिरंगा लगाने का अभियान चलाने का निर्णय लिया है इस अभियान के तहत तिरंगा यात्राएं निकाली जाएंगी और लोगों को जागरूक किया जाएगा 14 अगस्त को विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस के अवसर पर मौन जुलूस निकाला जाएगा और लोगों को इस दिन के महत्व के बारे में जागरूक किया जाएगा इन बैठकों और आयोजनों के माध्यम से भाजपा हर घर तिरंगा अभियान को सफल बनाने और लोगों में राष्ट्रभक्ति की भावना को बढ़ावा देने का प्रयास कर रही है।जब कालोनी और सोसायटी के घर पर तिरंगा लहराता है तो देखते देखते दूसरे घरों पर तिरंगा दिखने लगता है यानी हर घर तिरंगा अभियान तिरंगे की शान में एक यूनिक फेस्टिवल बन चुका है।इन आयोजनों का उद्देश्य देशभक्ति की भावना को बढ़ावा देना और लोगो को स्वतंत्रता दिवस के महत्व के बारे में जागरूक करना है ऐसी तमाम बातों को विस्तार से बताया इस मौके पर मण्डल अध्यक्ष सुषमा साहू,जिला मंत्री नितिन पासी,अनुसूचित मोर्चा जिलाध्यक्ष शिवमूरत पासी,पिछड़ा मोर्चा जिलाध्यक्ष पुष्पराज पटेल,कन्हैया साहू,राकेश साहू,मण्डल महामंत्री मिक्की पाण्डेय,सहित सम्मानित मण्डल पदाधिकारीगण, मण्डल के कार्यकर्तागण,उपस्थित रहें।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!