Breaking News in Primes

पुलिस ने अवैध गांजे की तस्करी के विरुद्ध की बड़ी कार्यवाही

0 44

थाना मण्डलेश्वर

*खरगोन पुलिस ने अवैध गांजे की तस्करी के विरुद्ध की बड़ी कार्यवाही*

 

 

खरगोन जिले से प्राइम संदेश

 

• *थाना मण्डलेश्वर पर किया अवैध गांजे के परिवहन करने पर प्रकरण पंजीबद्ध*

• *अवैध गांजे का परिवहन करते 02 आरोपियों को किया गिरफ्तार*

• *पुलिस ने गिरफ़्तारशुदा आरोपियों के कब्जे से कुल 07 किलो 700 ग्राम गांजा कीमत लगभग 1,15,000/- रुपये व परिवहन में उपयोग की जा रही मोटर साइकल कीमती लगभग 15,000/- रुपये को भी किया जप्त*

 

पुलिस महानिरीक्षक इंदौर जोन इन्दौर (ग्रामीण) श्री अनुराग एवं पुलिस उप महानिरीक्षक निमाड रेंज खरगोन श्री सिद्धार्थ बहुगुणा के द्वारा अवैध मादक पदार्थ तस्करी करने वालों के विरुध्द लगातार कार्यवाही कर अंकुश लगाने हेतु निर्देशित किया गया था ।

 

उक्त निर्देशों के परिपालन में पुलिस अधीक्षक खरगोन श्री धर्मराज मीना व अति. पुलिस अधीक्षक खरगोन श्रीमति शकुन्तला रुहल के द्वारा “ऑपरेशन प्रहार” के तहत जिला खरगोन के समस्त अनुविभागीय अधिकारी पुलिस व समस्त थाना प्रभारियों को प्रभावी कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया । इसी तारत्मय में अवैध मादक पदार्थ तस्करी की सूचना प्राप्त होने पर थाना मण्डलेश्वर पर अवैध मादक पदार्थ गांजे का परिवहन करने वाले 02 आरोपियान के विरुद्ध कार्यवाही की गई है ।

 

*घटना का संक्षिप्त विवरण*

दिनांक 24.06.2025 को थाना मण्डलेश्वर पर मुखबीर से सुचना प्राप्त हुई कि, एक लाल काले रंग की पैशन प्रो मोटर साईकिल पर 02 व्यक्ति ग्राम चोली की तरफ से मण्डलेश्वर की तरफ आ रहे है जिसमे पीछे बैठे व्यक्ति के पास एक सफेद आसमानी प्लास्टिक की बोरी है जिसमे अवैध गांजा भरा हुआ । मुखबिर सुचना पर तत्काल कार्यवाही करते हुए थाना मण्डलेश्वर से पुलिस टीम का गठन किया गया व मुखबिर की सूचना से अवगत करवा कर मण्डलेश्वर-चोली रोड रवाना किया गया ।

 

पुलिस टीम के द्वारा मौके पर रवाना होकर वहां से गुजरने वाली मोटर साइकिलों पर नजर रखी गई व मुखबिर के बताए हुलिये की मोटर साइकिल के आने का इंतजार किया गया । थोड़ी देर के बाद पुलिस टीम को एक लाल काले रंग की मोटर साईकिल पर 02 व्यक्ति दिखाई दिये जिसे पुलिस टीम ने घेराबंदी कर रोका ।

रोके गए व्यक्तियो से उनका नाम पता पूछने पर अपने नाम सुरेश पिता भादरसिंह गोयल उम्र 27 साल निवासी हाथी दगड थाना करही एवं गणपत पिता रमेश गोयल उम्र 21 साल निवासी ग्राम हाथी दगड थाना करही का होना बताया, पुलिस टीम के द्वारा मोटर साइकल पर बीच मे रखी हुई प्लास्टिक की बोरी चेक करने पर उसमे पुलिस टीम को अवैध मादक पदार्थ गांजा मिला । पुलिस टीम के द्वारा सुरेश व गणपत से गाँजा रखने के संबंध में वैध दस्तावेज व लाइसेंस के होने का पूछने पर उसने कोई दस्तावेज नहीं होना बताया ।

 

पुलिस टीम ने मौके पर दोनों आरोपी सुरेश व गणपत के कब्जे से कुल 07 किलो 700 ग्राम गांजा कीमत लगभग 1,15,000/-रुपये व अवैध गांजे के परिवहन में उपयोग की जा रही पैशन प्रो मोटर साइकल कीमती लगभग 15,000/- रुपये को नियमानुसार विधिवत जप्त कर आरोपियों के विरुद्ध थाना मण्डलेश्वर पर अपराध क्रमांक 195/2025 धारा 8/20 एन.डी.पी.एस. एक्ट का पंजीबध्द कर विवेचना में लिया गया ।

 

*पुलिस टीम-*

उक्त की गई कार्यवाही मे अनुविभागिय अधिकारी (पुलिस) अनुभाग मण्डलेश्वर श्री मनोहरसिंह गवली के मार्गदर्शन एवं थाना प्रभारी मण्डलेश्वर निरीक्षक श्री दीपक यादव, उनि. प्रवीण निकुम , सउनि. लक्ष्मीनारायण बडोदिया, सउनि. कान्तिलाल सोलंकी, प्र.आऱ.754 फारुक, प्र.आऱ. 634 दिनेश रोमडे, प्र.आऱ. अनिल कुशवाह, आऱ. 287 अमित पाल, आऱ. 821 अभिषेक, आऱ. 537 शैलेश दुबे, आऱ. 250 शिवकुमार जामले, आऱ. 945 धर्मेन्द्र, आऱ. 309 राजकुमार दुबे, आऱ. 480 आशिष, आर राकेश सोलंकी, व सायबर सेल से अभिलाष डोंगरे का विशेष योगदान रहा ।

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No videos found.

Make sure this is a valid channel ID and that the channel has videos available on youtube.com.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!