अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर राष्ट्रीय मानव अधिकार द्वारा योग कार्यक्रम का आयोजन किया गया
रिगनी खरौद अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर राष्ट्रीय मानव अधिकार द्वारा योग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मानव अधिकार एवं ग्राम पंचायत सरपंच पंच सभी ने सामूहिक रूप से योगाभ्यास कर योग के प्रति जागरूकता का संदेश दिया।उन्होंने सभी को योग का महत्व समझाते हुए बताया कि योग हमारे शारीरिक, मानसिक और आत्मिक स्वास्थ्य के लिए अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने कहा कि योग करने के लिए किसी विशेष साधन या खर्च की आवश्यकता नहीं होती – इसे कोई भी व्यक्ति, किसी भी उम्र में, रोज़ खाली पेट कर सकता है संभाग अध्यक्ष विष्णु अवतार कश्यप ने अपने संबोधन में कहा कि योग भारतीय संस्कृति की एक महान देन है। उन्होंने सभी लोगों को नियमित रूप से योग करने के लिए प्रेरित किया और बताया कि योग, खेलकूद, धार्मिक गतिविधियों सहित सभी प्रकार की सहशैक्षिक गतिविधियों पर विशेष ध्यान दिया जाता है, इस योग दिवस पर मुख्य रूप से मावन अधिकार के संभाग अध्यक्ष विष्णु अवतार कश्यप ग्राम पंचायत लोहर्सी सरपंच चंद्रकांता रूपेश कुमार खूंटे, कमल साहू, बलदाऊ कश्यप, सोमनाथ कश्यप, सुनील साहू, डमरू भैना, विष्णु प्रसाद कश्यप, गणेश साहू, बल्ले पटेल, सचिन श्री एसिकलाल व अन्य ग्रामीण सदस्य