Breaking News in Primes

तबादला उद्योग पर तत्काल रोक लगाए सरकार- प्रदीप सिंह (दीपू)

इस ट्रांसफर उद्योग में केवल वही लोग लाभान्वित हो रहे जो अधिकारियों और नेताओं की जेब गर्म कर रहे

0 337

तबादला उद्योग पर तत्काल रोक लगाए सरकार- प्रदीप सिंह (दीपू)

 

इस ट्रांसफर उद्योग में केवल वही लोग लाभान्वित हो रहे जो अधिकारियों और नेताओं की जेब गर्म कर रहे

 

दैनिक प्राईम सन्देश::सीधी अरविंद सिंह

 

मध्य प्रदेश में सरकारी कर्मचारियों और अधिकारियों के तबादलों को लेकर लगातार बढ़ रही अनिश्चितता और अव्यवस्था पर चिंता व्यक्त करते हुए मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के संभागीय प्रवक्ता प्रदीप सिंह दीपू ने मोहन यादव सरकार पर हमला बोला है।

कांग्रेस प्रवक्ता प्रदीप सिंह  ने कहा कि राज्य में तबादलों की प्रक्रिया पारदर्शिता और निष्पक्षता से कोसों दूर है, और यह एक “तबादला उद्योग” में तब्दील होकर भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ चुकी है। इस ट्रांसफर उद्योग में केवल वही लोग लाभान्वित हो रहे हैं जो “अधिकारियों और नेताओं की जेब गर्म कर रहे हैं।

श्री दीपू ने कहा कि सरकार ने पहले वादा किया था कि तबादले पूरी तरह ऑनलाइन और पारदर्शी तरीके से होंगे, ताकि कर्मचारियों को सुविधा हो और भ्रष्टाचार पर अंकुश लगे।

हालांकि, इसके विपरीत, तबादला प्रक्रिया को मंत्रियों के हाथों में सौंप दिया गया है, जिसके चलते भ्रष्टाचार और पक्षपात की शिकायतें बढ़ रही हैं। “लगातार तारीख पर तारीख बढ़ाई जा रही है, जिससे कर्मचारी और अधिकारी परेशान न केवल परेशान है बल्कि आम जनता का भी कार्य प्रभावित हो रहा है। जो लोग सालों से अपने तबादले की राह देख रहे हैं, उनके लिए यह प्रक्रिया पूरी तरह से निराशाजनक साबित हो रही है।

 

इस खबर देखिए video 👇

 

कांग्रेस प्रवक्ता नेआगे कहा कि”मोहन सरकार ने उन कर्मचारियों और अधिकारियों की उम्मीदों पर पानी फेर दिया है, जो निष्पक्षता और प्रशासनिक जरूरतों के आधार पर तबादले की उम्मीद कर रहे थे। यह तबादला उद्योग केवल उन लोगों को फायदा पहुंचा रहा है, जो सत्ता के गलियारों में पहुंच रखते हैं। आम कर्मचारी और अधिकारी, जो मेहनत और ईमानदारी से अपनी ड्यूटी निभा रहे हैं, उनकी सुनवाई नहीं हो रही।

बड़ी खबर पर भी एक नजर 👇

 

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No videos found.

Make sure this is a valid channel ID and that the channel has videos available on youtube.com.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!