Breaking News in Primes

पारिवारिक कलह में माँ-बेटी ने कीटनाशक खाकर दी जान, पति से झगड़े की वजह बनी मौत

0 10

कौशाम्बी: सैनी थाना क्षेत्र के ग्राम काजीपुर मजरा पथरावा में आज एक हृदय विदारक घटना सामने आई है, जहाँ पारिवारिक कलह के चलते एक माँ और उसकी आठ वर्षीय बेटी ने जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या कर ली. मृतकों की पहचान सोनी देवी (38) पत्नी सुरेंद्र यादव और उनकी बेटी लक्ष्मी (8) के रूप में हुई है.

प्रारंभिक जाँच में पता चला है कि सोनी देवी का अपने पति सुरेंद्र यादव से अक्सर झगड़ा होता रहता था. मृतका की लगभग 15 वर्षीय बड़ी बेटी ने पुलिस को बताया कि इन विवादों से तंग आकर उनकी माँ ने अपनी छोटी बहन के साथ अनाज में डालने वाला कीटनाशक खा लिया. घटना के समय मृतका के पति सुरेंद्र यादव पिछले 2-3 दिनों से मजदूरी के सिलसिले में राजस्थान गए हुए थे.

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुँच गई और पंचनामा की कार्यवाही शुरू कर दी गई है. घटनास्थल पर शांति व्यवस्था कायम है और कानून-व्यवस्था की कोई समस्या नहीं है.

क्षेत्राधिकारी सिराथू महोदय ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया, “आज हमें ग्राम काजीपुर मजरा पथरावा से सूचना मिली कि सोनी देवी और उनकी बेटी लक्ष्मी की मृत्यु जहरीला पदार्थ खाने से हो गई है. प्रथम दृष्टया जाँच में यह सामने आया है कि पारिवारिक विवाद के चलते सोनी देवी ने अपनी आठ वर्षीय बेटी के साथ कीटनाशक का सेवन कर लिया. उनके पति मजदूरी के सिलसिले में राजस्थान गए हुए थे. हम सभी आवश्यक कानूनी कार्यवाही कर रहे हैं और मामले की विस्तृत जाँच जारी है. मौके पर शांति व्यवस्था बनी हुई है.”

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No videos found.

Make sure this is a valid channel ID and that the channel has videos available on youtube.com.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!