Breaking News in Primes

मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में ई-आफिस में कोई भी कार्यवाही न करने वाले कार्यालयाध्यक्षों के साथ समीक्षा बैठक संपन्न

0 21

हिमांशु उपाध्याय/ नितिन केसरवानी

*बैठक में ई-आफिस से जुड़ने हेतु आवश्यक तैयारियों के सम्बन्ध में दी गई विस्तृत जानकारी*

*समस्त ई-आफिस के कार्यालयाध्यक्षों, जिनकी कोई कार्यवाही प्रचलित नहीं है, को एक सप्ताह के अन्दर समस्त कार्यवाही पूर्ण कराकर पत्रावलियों का व्यवहरण ई-आफिस के माध्यम से करना सुनिश्चित करने के दिए निर्देश*

कौशाम्बी:  मुख्य विकास अधिकारी श्री विनोद राम त्रिपाठी की अध्यक्षता में जिन कार्यालयों द्वारा ई-आफिस में कोई भी कार्यवाही प्रतलित नहीं की गयी है उनके कार्यालयाध्यक्षों के साथ समीक्षा बैठक आयोजित की गयी। समीक्षा बैठक में प्रधानाचार्य, स्वायत्तशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय, मुख्य चिकित्साधिकारी, जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी, डी.आई.ओ. (एन.आई.सी.), प्रधानाचार्य (समस्त राजकीय हाईस्कूल / इण्टरमीडिएट कालेज) जिला कीड़ाधिकारी, समस्त अधिशासी अधिकारी नगर पंचायत/नगर पालिका परिषद तथा प्रधानाचार्य, महामाया पालिटेक्निक आफ इन्फारमेशन टेक्नोलाजी चायल आदि उपस्थित थे।

समीक्षा बैठक में सभी को ई-आफिस से जुड़ने हेतु आवश्यक तैयारियों के सम्बन्ध में समस्त को विस्तृत जानकारी प्रदान की गयी। समस्त कार्यालयाध्यक्षों को ई-मेल जेनरेट करने हेतु सम्बन्धित प्रारूप उपलब्ध कराते हुए निर्देशित किया गया कि एक सप्ताह के अन्दर अपना गर्वन्मेण्ट ई-मेल आई.डी. जेनरेट कराते हुए 31 प्रारूप पर सूचना तैयार कर एन. आई.सी. में सम्पर्क कर मैपिंग कराना सुनिश्चित करें।
समस्त अवशेष कार्यालय एक सप्ताह के अन्तर्गत अपना डी.एस.सी. तथा वी.पी.एन. हेतु आवेदन कराकर पत्रावलियों का व्यवहरण ई- आफिस के माध्यम से करना सुनिश्चित करें। समस्त ई-आफिस के कार्यालयाध्यक्षों को जिनका कोई कार्यवाही प्रचलित नहीं है, निर्देशित किया गया कि एक सप्ताह के अन्दर समस्त कार्यवाही पूर्ण कराकर पत्रावलियों का व्यवहरण ई-आफिस के माध्यम से करना सुनिश्चित करें, उक्त का अनुपालन जिन कार्यालयों द्वारा नहीं किया जाता है उनका माह जून, 2025 का वेतन आहरित नहीं किया जायेगा।

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No videos found.

Make sure this is a valid channel ID and that the channel has videos available on youtube.com.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!