Breaking News in Primes

निमाड़ की प्रतिभाओं का सहोदया ने किया सम्मान

0 219

निमाड़ की प्रतिभाओं का सहोदया ने किया सम्मान

 

38 सीबीएसई विद्यालयों के 112 बच्चों को,माता पिता के साथ किया सम्मानित

 

राजू पटेल कसरावद(खरगोन)

 

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड दिल्ली से संबंधित खरगोन सहोदया समूह नर्मदा सहोदया स्कूल्स क्लस्टर खरगोन ने कक्षा 10 वी एवं 12 वी में विद्यालय स्तर पर प्रथम रहे बच्चों का सम्मान किया। सहोदया के अध्यक्ष डॉ. अखिलेश पाटीदार ने बताया कि रविवार को प्रेमराज गार्डन कसरावद में आयोजित प्रतिभा सम्मान समारोह में बच्चों एवं माता पिता का सम्मान किया गया। मंच की अध्यक्षता श्रीमती पवि दुबे जिला खेल अधिकारी , पूर्व सिटी कॉर्डिनेटर खरगोन श्रीमती रश्मि कौशल बावेजा, वर्तमान सीटी कोआर्डिनेटर राजेश गुप्ता, नर्मदा सहोदया के सचिव अशुवेंद्रर सिंघ राजपूत, अमिता शर्मा, संदीपनी एकेडमी के प्राचार्य कमलेश जोशी, प्रेम प्रकाश इंटर नेशनल स्कूल के प्राचार्य विनोद कनेरे, मौजूद थे। कार्यक्रम में विशेष अतिथि के रूप में जेआईटी विश्वविद्यालय के काउंसलर निशांत दुबे ने विद्यार्थियों का मार्गदर्शन किया। कार्यक्रम की शुरुआत सरस्वती पूजन एवं अतिथि स्वागत से हुई उसके पश्चात अपने उदबोधन में अखिलेश पाटीदार ने बच्चों की सफलता का श्रेय माता पिता एवं विद्यालय परिवार को दिया एवं बच्चों एवं पालको को आने वाले समय मे अलग अलग प्रकार की जॉब के बारे जानकारी देकर पालको को अपने बच्चों को उसके लिए तैयार करने को कहा। साथ ही भविष्य में सहोदया की कार्य योजना पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रही श्रीमती पवि दुबे जी ने बच्चों को खेलो से जुड़कर लगातार अच्छे काम करते रहने की बात कही। साथ ही सभी को अच्छे परिणाम पर बधाई प्रेषित की। सम्मान के क्रम में जिले की 38 सीबीएसई विद्यालयों के 112 बच्चों को माता पिता के साथ सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संचालन आशुवेंद्र सिंह एवं श्रीमती नेहा राठौर ने किया। आभार प्रदर्शन श्रीमती अमिता शर्मा ने किया।

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No videos found.

Make sure this is a valid channel ID and that the channel has videos available on youtube.com.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!