Breaking News in Primes

विभिन्न ट्रेनों के ठहराव व विस्तार को लेकर नागरिक सेवा समिति ने डिविजनल रेलवे मैनेजर के नाम ज्ञापन सौंपा।

0 47

भवानीमंडी में विभिन्न ट्रेनों के ठहराव व विस्तार को लेकर नागरिक सेवा समिति ने डिविजनल रेलवे मैनेजर के नाम ज्ञापन सौंपा।

संवादाता ओम सोनी भवानी मंडी-

रेलवे से सम्बंधित समस्याओं और अन्य जनहित की समस्याओं को लेकर तथा उनके निराकरण के लिए कटिबद्ध समाजसेवी संस्था नागरिक सेवा समिति ने रविवार को डिविजनल रेलवे मैनेजर पश्चिम मध्य रेलवे के नाम भवानी मंडी स्टेशन अधीक्षक को एक ज्ञापन सौंपा। जानकारी देते हुए समिति अध्यक्ष अभय कुमार जैन ने बताया कि ज्ञापन में भवानी मंडी रेलवे स्टेशन पर गाड़ी संख्या 20843/20844 बिलासपुर भगत की कोठी, 12924/12926 पश्चिम एक्सप्रेस व 20957/20958 इंदौर दिल्ली वाया रतलाम त्रि साप्ताहिक ट्रेनों के भवानी मंडी स्टेशन पर ठहराव के साथ कोटा-नागदा ट्रेन का रतलाम तक विस्तार व कोटा चौमहला ट्रेन का उज्जैन तक विस्तार किया जाने की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपा गया है आगे जैन ने बताया कि इसके साथ ही प्रति दिन शाम को जयपुर मुंबई सुपरफास्ट ट्रेन के बाद कोटा से रतलाम के बीच एक मेमो ट्रेन चलाई जाए ताकि इसके बाद लोगों को इन दोनों बड़े स्टेशनों के बीच एक गाड़ी मिल सके। ज्ञापन देने में नागरिक सेवा समिति संरक्षक के के राठी, महामंत्री राकेश थावरिया, कोषाध्यक्ष हुसैनी भाई, सलाहकार भवँर सिंह कछवाहा, डीडी शुक्ला, डॉक्टर राजदीप सिंह छाबड़ा, समीर खान, कमलेश दलाल, रवि कुमार आदि उपस्थित रहे।

फोटो :~000 स्टेशन अधीक्षक को ज्ञापन सौंपते समिति अध्यक्ष एवं सदस्य

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No videos found.

Make sure this is a valid channel ID and that the channel has videos available on youtube.com.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!