Breaking News in Primes

तिरंगा यात्रा में उमड़ा जनसैलाब, संजय जायसवाल बोले – ऑपरेशन सिंदूर बना राष्ट्रभक्ति का प्रतीक

0 41

News By- हिमांशु उपाध्याय / नितिन केसरवानी

ऑपरेशन सिंदूर: शौर्य, राष्ट्रभक्ति और तिरंगे का गौरव

कौशाम्बी: नगर पंचायत पूरब पश्चिम शरीरा में आयोजित भव्य तिरंगा यात्रा में भारतीय जनता पार्टी के महामंत्री संजय जायसवाल ने कहा कि “ऑपरेशन सिंदूर आज राष्ट्रभक्ति, शौर्य और आत्मगौरव का प्रतीक बन गया है। यह केवल एक सैन्य कार्रवाई नहीं, बल्कि भारत की संप्रभुता, सुरक्षा और सामूहिक संकल्प का प्रतीक है।”

उन्होंने बताया कि ऑपरेशन सिंदूर भारतीय सेना की वह सैन्य रणनीति है, जिसके तहत सीमावर्ती क्षेत्रों में आतंकवाद के विरुद्ध निर्णायक कार्रवाई की गई। इस ऑपरेशन ने न केवल सीमाओं को सुरक्षित किया, बल्कि देशवासियों में आत्मविश्वास और राष्ट्र के प्रति गर्व की भावना को भी प्रबल किया।

तिरंगा यात्रा का आयोजन विधानसभा स्तर पर किया गया था, जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व विधायक लाल बहादुर मौजूद रहे।

कार्यक्रम संयोजक: संजय जायसवाल

संचालक: दिनेश पांडेय

यात्रा में क्षेत्र के सैकड़ों नागरिकों ने भाग लिया। प्रमुख रूप से उपस्थित रहे:

पिंटू द्विवेदी, हुबलाल दिवाकर, वीरेंद्र फौजी, अकबर सिंह, आशीष केशरवानी, तिलक द्विवेदी, कमल सिंह, ब्रजेश मिश्रा, राजीव पाल, भास्कर सिंह, जगन्नाथ दिवाकर, रमेश लोधी, भैया लाल, मनमोहन कुशवाहा, गुड्डू केशरवानी, आकाश कौशल, और विनोद केशरवानी।

पूरा आयोजन देशभक्ति के रंग में सराबोर रहा, और अंत में राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No videos found.

Make sure this is a valid channel ID and that the channel has videos available on youtube.com.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!