Breaking News in Primes

राजस्थान के पालना में गरजे पीएम नरेंद्र मोदी, बोले- 22 अप्रैल का जवाब 22 मिनट में दिया

0 9

राजस्थान के पालना में गरजे पीएम नरेंद्र मोदी, बोले- 22 अप्रैल का जवाब 22 मिनट में दिया

पीएम नरेंद्र मोदी आज राजस्थान के दौरे पर पहुंचे हैं। सुबह वह बीकानेर में नाल एयरबेस पहुंचे और वायुसेन के सैनिकों से मुलाकात की थी। इसके बाद पीएम नरेंद्र मोदी अब पालना में एक रैली को संबोधित कर रहे हैं।

 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुरुवार को राजस्थान दौरे पर पहुंचे हैं। इस दौरान पीएम मोदी ऑपरेशन सिंदूर की सफलता के बाद आज पहली बार जनसभा को संबोधित कर रहे हैं। बता दें कि पालना में हो रही इस रैली से पहले पीएम नरेंद्र मोदी बीकानेर में नाल एयरबेस पहुंचे थे। यहां उन्होंने वायुसेना के उन जांबाजों से मुलाकात की जिन्होंने ऑपरेशन सिंदूर के दौरान पाकिस्तान के ड्रोन और मिसाइल हमलों को नाकाम करने में अहम भूमिका निभाई थी। बता दें कि ऑपरेशन सिंदूर के बाद पीएम नरेंद्र मोदी द्वारा किया गया एयरबेस का दूसरा दौरा था। ऐसे में चलिए बताते हैं कि पीएम नरेंद्र मोदी ने अपने संबोधन में क्या कहा है।

 

क्या बोले पीएम नरेंद्र मोदी

पीएम मोदी ने इस दौरान कहा, ‘मैं यहां करणी माता का आशीर्वाद लेकर आपके बीच आया हूं। करणी माता के आशीर्वाद से विकसित भारत बनाने का हमारा संकल्प और मजबूत हो रहा है। थोड़ी देर पहले विकास से जुड़ी 26 हजार करोड़ रुपये की परियजनाओं का यहां, शिलान्यास और लोकार्पण हुआ है। मैं इन परियोजनाओं के लिए देशवासियों को राजस्थान के मेरे भाई बहनों को बहुत बधाई देता हूं। विकसित भारत बनाने के लिए आज देश में आधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर बनाने का बहुत बड़ा महायज्ञ चल रहा है। हमारे देश की सड़के आधुनिक हों, हमारे देश के एयरपोर्ट आधुनिक हों, हमारे यहां रेल और रेलवे स्टेशन आधुनिक हों, इसके लिए पिछले 11 साल में अभूतपूर्व गति से काम किया गया।’

पीएम मोदी ने कहा कि पहले की तुलना में आज देश इंफ्रास्ट्रक्चर पर 6 गुना ज्यादा पैसा खर्च कर रहा है। आज भारत अपनी ट्रेनों के नेटवर्क को भी आधुनिक कर रहा है। ये वंदे भारत ट्रेनें, अमृत भारत ट्रेनें, नमों भारत ट्रेनें ये देश की नई गति और नई प्रगति को दर्शाती है। देश में करीब 70 रूट पर वंदे भारत ट्रेनें चल रही हैं। 34 हजार किमी से ज्यादा के नए रेल ट्रैक बिछाए गए। देश के पहले बुलेट ट्रेन प्रोजेक्ट पर काम चल रहा है। हम देश के करीब 1300 से अधिक रेलवे स्टेशनों को आधुनिक बना रहे हैं। कभी भी सरकारी संपत्ति का नुकसान ना हो और वहां गंदगी ना हो क्योंकि आप उनके मालिक हो। बीकानेर का स्वाद, बीकीनेरी रसगुल्लों की मिठास, विश्वभर में अपनी पहचान बनाएगी भी और बढ़ाएगी भी।

पीएम मोदी ने कहा कि 22 अप्रैल को आतंकवादियों ने धर्म पूछकर हमारी बहनों की मांग का सिंदूर उजाड़ दिया था। वो गोलियां पहलगाम में चली थीं, लेकिन उन गोलियों से 140 करोड़ देशवासियों का सीना छलनी हुआ था। इसके बाद हर देशवासी ने एकजुट होकर संकल्प लिया था कि आतंकवादियों को मिट्टी में मिला देंगे। उन्हें कल्पना से भी बड़ी सजा देंगे। आज आपके आशीर्वाद से देश की सेना के शौर्य से हम सब उस प्रण पर खरे उतरे हैं। हमारी सरकार ने तीनों सेनाओं को खुली छूट दे दी थी। तीनों सेनाओं ने मिलकर ऐसा चक्रव्यूह रचा कि पाकिस्तान को घुटने टेकने के लिए मजबूर कर दिया। 22 तारीख के हमले के जवाब में हमने 22 मिनट में आतंकियों के 9 सबसे बड़े ठिकाने तबाह कर दिए। दुनिया ने और देश के दुश्मनों ने भी देख लिया कि जब सिंदूर बारूद बन जाता है तो नतीजा क्या होता है।

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No videos found.

Make sure this is a valid channel ID and that the channel has videos available on youtube.com.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!