Breaking News in Primes

कौशाम्बी: भरवारी नगर मे सहायक आयुक्त (औषधि) प्रयागराज मण्डल ने किया औचक निरीक्षण

0 19

News By- हिमांशु उपाध्याय / नितिन केसरवानी

जिलाधिकारी महोदय कौशाम्बी के निर्देश के क्रम में आज दिनांक 21.05.2025 को श्री संजय सहायक आयुक्त (औषधि) प्रयागराज मण्डल प्रयागराज के नेतृत्व में भरवारी थाना कोखराज स्थित मेसर्स महेश मेडिकल स्टोर एवं मेसर्स केसरवानी मेडिकल स्टोर का औचक निरीक्षण किया गया।

निरीक्षण के समय महेश मेडिकल स्टोर मे संदेहप्रद औषधि Tablet Sen X LB का नमूना सील मोहर किया गया एवं कुछ नार्कोटिक्स औषधिया भी बरामद की गयी जिनके क्रय विक्रय अभिलेख प्रस्तुत करने हेतु निर्देशित किया गया।

मेसर्स केसरवानी मेडिकल स्टोर का भी निरीक्षण किया गया निरीक्षण के समय 02 संदेहप्रद औषधियों Tablet Zelofenac SP एवं Tablet Nemucure P का नमूना सील मोहर किया गया एवं सील

मोहर किये गये तीनो औषधि नमूनो को राजकीय विश्लेषक प्रयोगशाला मेरठ भेजा जा रहा है। फर्म पर निरीक्षण के समय पायी गयी अनियमित्ताओं के क्रम मे निरीक्षण आख्या की एक प्रति सहायक आयुक्त (औषधि) प्रयागराज मण्डल प्रयागराज को अग्रिम कार्यवाही हेतु प्रेषित की गयी है।

 

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No videos found.

Make sure this is a valid channel ID and that the channel has videos available on youtube.com.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!