Breaking News in Primes

राष्ट्रीय जनउद्योग व्यापार संगठन के प्रतिनिधिमंडल ने माननीय कैबिनेट मंत्री श्री नंद गोपाल गुप्ता ‘नंदी’ जी से की विशेष भेंट सामाजिक सरोकारों पर हुई सारगर्भित चर्चा

0 10

News By-नितिन केसरवानी

भरवारी/कौशाम्बी: राष्ट्रीय जनउद्योग व्यापार संगठन के एक प्रतिनिधिमंडल ने हाल ही में माननीय कैबिनेट मंत्री श्री नंद गोपाल गुप्ता ‘नंदी’ जी से शिष्टाचार भेंट कर नंदी सेवा संस्थान के माध्यम से प्रदेश के पीड़ितों, जरूरतमंदों एवं असहाय नागरिकों की सहायता हेतु विस्तारपूर्वक चर्चा की। इस अवसर पर संगठन की ओर से संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष आदरणीय अमित गुप्ता जी, महिला राष्ट्रीय अध्यक्ष आदरणीया अनीता अग्रवाल जी तथा अन्य पदाधिकारियों ने मंत्री महोदय से विभिन्न सामाजिक व व्यापारिक मुद्दों पर मार्गदर्शन प्राप्त किया।

इस महत्वपूर्ण बैठक के दौरान मंत्री महोदय ने संगठन की सक्रियता, संवेदनशीलता एवं सेवा भाव की सराहना करते हुए महिला महामंत्री श्रीमती ज्योति गुप्ता को नंदी सेवा संस्थान के कौशांबी संभाग का प्रभारी नियुक्त करने की घोषणा की। यह न केवल संगठन के लिए गौरव की बात रही, बल्कि महिला नेतृत्व को सशक्त बनाने की दिशा में भी एक प्रेरणादायक पहल रही।

प्रतिनिधिमंडल में जिला अध्यक्ष श्री अरविंद कुमार केसरवानी, सिराथू नगर अध्यक्ष श्री रमन केसरवानी, भरवारी नगर अध्यक्ष श्री नीरज बनारसी जी तथा शमशाबाद नगर अध्यक्ष श्री अनुराग कसेरा जी भी उपस्थित रहे। सभी पदाधिकारियों ने मिलकर जनपद स्तर की तमाम समस्याओं, व्यापारियों की चुनौतियों एवं सामाजिक मुद्दों पर मंत्री महोदय से विस्तृत संवाद किया।

इस अवसर पर मंत्री महोदय ने कौशांबी जनपद के दुखी ,पीड़ित एवं असहायों के सहयोग हेतु हर संभव मदद और समर्थन देने का आश्वासन देते हुए कहा कि सरकार हमेशा ज़रूरतमंदों के साथ खड़ी है।

उल्लेखनीय है कि विगत दिनों कौशांबी जनपद में हुए माननीय मंत्री जी के भ्रमण के दौरान, व्यापारियों ने अतुलनीय उत्साह और आत्मीयता से उनका स्वागत कर यह दर्शाया कि राष्ट्रीय जनउद्योग व्यापार संगठन जनता के बीच एक मजबूत कड़ी के रूप में कार्य कर रहा है।

राष्ट्रीय जनउद्योग व्यापार संगठन के सभी पदाधिकारियों एवं क्षेत्रीय व्यापारियों की ओर से माननीय मंत्री महोदय को हृदय से आभार प्रकट करते हुए यह विश्वास जताया गया कि संगठन सदैव जनहित, व्यापारी कल्याण और सामाजिक सेवा के पथ पर अग्रसर रहेगा।

 

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No videos found.

Make sure this is a valid channel ID and that the channel has videos available on youtube.com.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!