सेंट फ्रांसिस स्कूल बेरुआ कौशाम्बी, हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट परीक्षा 2025 का शत – प्रतिशत रहा परीक्षा परिणाम
भरवारी कौशाम्बी सेंट फ्रांसिस स्कूल बेरुआ कौशाम्बी की हाई स्कूल एवं इंटरमीडिएट परीक्षा का परीक्षा-परिणाम सत प्रतिशत रहा। सभी सफल छात्र-छात्राओं को विद्यालय के प्रधानाचार्य जेराल्ड डिसूजा ने बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। विद्यालय की इंटरमीडिएट टॉप 10 बच्चों की सूची में अनुज सिंह 95.4%, दीप शिखा यादव 94.8%, श्रेया 93.4%, मोहित यादव 93.4%, मनफ़ तारिक़ 92.6%, भूमिका सिंह 92%, शारिफ अदनान 91.6%, शिखर शांडिल्य 90.8%, अंकिता गुप्ता 88.8% एवं प्रगति बाला पाण्डेय ने 88.4% अंकों के साथ सफलता अर्जित की
हाई स्कूल परीक्षा की टॉप 10 सूची में, अंशु 96.8%, आरुषि सिंह जनवार 92.4%, आर्यन केसरवानी 91%, श्लोक सिंह 90.2%, एरिश फातिमा 89.6%, हर्षित शर्मा 89.6%, आयुष कनौजिया 89.4%, अभिषेक सिंह 88.8%, वंशिका 87.6%, आंचल रस्तोगी 87%, एवं ऋषभ त्रिपाठी ने 87% अंकों के साथ सफलता अर्जित की