Breaking News in Primes

कैबिनेट मंत्री नंद गोपाल नंदी का भरवारी में व्यापारियों ने किया जोरदार स्वागत

0 56

News By-नितिन केसरवानी

व्यापारियों से मिले, सरकारी योजनाओं की जानकारी दी; आपरेशन सिंदूर पर भी बोले

भरवारी/ कौशाम्बी:  उत्तर प्रदेश के कैबिनेट मंत्री नंद गोपाल गुप्ता ‘नंदी’ ने भरवारी कस्बे का एक दिवसीय दौरा किया। उन्होंने कस्बे में व्यापारियों के यहां आयोजित कार्यक्रम में पहुंचे, मंत्री का पहला कार्यक्रम कोखराज में मनोज केसरवानी के यहां हुआ। इसके बाद वे भरवारी में राष्ट्रीय जन उद्योग व्यापार मंडल के युवा विंग के जिलाध्यक्ष गौरव केसरवानी मोनू के आवास पर पहुंचे।

यहां व्यापारियों और प्रंतीय महामंत्री ज्योति केसरवानी ने कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर मंत्री जी का जोरदार  स्वागत किया। वही नंद गोपाल ने वाणी सनराइज पब्लिक स्कूल प्रबंधक अभिजीत केसरवानी के आवास का दौरा किया।नगर के देहदानी स्व हरिशचन्द्र केसरवानी के आवास पर पहुंच उनके परिवार से मिले साथ ही उनकी बहू भाजपा नेता आरती केसरवानी के प्रतिष्ठान से साड़ियों की खरीददारी भी की।जहां उन्होंने प्रदेश सरकार की विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि सरकार व्यापारियों के हित में कई काम कर रही है।

आपरेशन सिंदूर पर बोलते हुए मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के निर्देश पर भारतीय सेना ने यह अभियान चलाया। इससे पाकिस्तान डर गया है और अब युद्ध विराम के लिए भीख मांग रहा है।

इस दौरान नगर पालिका अध्यक्ष कविता पासी, जन उद्योग व्यापार मण्डल संगठन जिला अध्यक्ष अरविन्द केसरवानी, नगर अध्यक्ष भरवारी नीरज बनारसी, महामंत्री उपान्शू केसरवानी, शुभम, रोबिन, सुरेश अग्रवाल, पिन्टू अरोड़ा, अतिन केसरवानी, प्रिन्स, विकास सहित अन्य कई गणमान्य व्यापारी मौजूद रहे l

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No videos found.

Make sure this is a valid channel ID and that the channel has videos available on youtube.com.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!