Breaking News in Primes

श्रीमद् कथा ज्ञान यज्ञ श्रवण कर मनमुग्ध हुए श्रोता,

0 196

श्रीमद् कथा ज्ञान यज्ञ श्रवण कर मनमुग्ध हुए श्रोता,

 

*सीधी/धौहनी राघवेंद्र द्विवेदी*

 

जिले के नगर क्षेत्र मझौली थाना के पीछे आयोजित संगीतमय श्रीमद् भागवत कथा ज्ञानामृत ज्ञान यज्ञ का भव्य शुभारंभ विगत 10 अप्रैल गुरुवार को 108 कलश व धर्म ध्वज पूजन तथा विशाल कलश शोभा यात्रा निकाल किया गया। जहां आज दूसरे दिन 11 अप्रैल शुक्रवार को परीक्षित जन्म, सुखदेव जन्म,वराह अवतार, कपिलोपाख्यान कथा पाठ का प्रसांगिक वर्णन का रसपान कथा व्यास परम श्रद्धेय नागेंद्र किंकर ध्रुव जी के मुखारविंद से सुमधुर ध्वनि कराया गया। कथा का रसपान कर श्रोतागण मनमुग्ध हुए। जहां खुद झूमते गुनगुनाते देखें गए।

बताते चलें कि नियन्ताकी कालजयी दृष्टि से कलुपित चेतना को शुद्ध करने के लिए मझौली की पावनधरा में संगीतमय श्रीमद् भागवत कथा ज्ञानामृत ज्ञान यज्ञ दंण्डी संन्यासी बालयोगी अनंत श्री विभूषित परमहंस परिब्राजकाचार्य निर्भयानंद सरस्वती प्रतिवाद भयंकर आचार्य जी महाराज धर्म संघ काशी सम्पति तिलक नगर पडरा जिला सीधी मध्य प्रदेश के सानिध्य में वार्ड वार्ड क्रमांक 12 नगर परिषद मझौली थाना के पीछे संपन्न हो रही है।

जिसका भव्य शुभारंभ विगत दिवस 10 अप्रैल को विशाल कलश शोभा यात्रा निकाल किया गया। कल 11 अप्रैल दिन शुक्रवार को परीक्षित जन्म, सुखदेव जन्म,वराह अवतार, कपिलोपाख्यान कथा पाठ का प्रसांगिक वर्णन के साथ रसपान कराया गया।आज 12 अप्रैल दिन शनिवार को महाभारत चरित्र , ध्रुव चरित्र, जड़ भरत चरित्र कथा पाठ का रसपान कराया जाएगा।आयोजक धर्म प्रेमी गणों द्वारा क्षेत्र वासियो से श्रवण कर पुण्य लाभ प्राप्त करने की अपील की गई है।

 

*क्षेत्रीय विधायक ने किया कथा का रसपान*

 

दूर दराज से आए सनातन धर्म प्रेमियों के साथ क्षेत्रीय विधायक धौहनी कुंवर सिंह टेकाम पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ पहुंच महराज जी एवं कथा व्यास का आशीर्वाद प्राप्त कर संचारित संगीतमय श्रीमद् भागवत कथा ज्ञानामृत ज्ञान यज्ञ का घंटों बैठकर कर प्रेम भाव से रसपान किए।

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No videos found.

Make sure this is a valid channel ID and that the channel has videos available on youtube.com.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!