Breaking News in Primes

प्रयागराज में बड़ा सड़क हादसा, मजदूर समेत तीन बच्चों की मौत

0 25

News By -नितिन केसरवानी

दिल दहला देने वाला सड़क हादसा, हादसे में चार लोगों की मौत हो गई

प्रयागराज:  नैनी थाना क्षेत्र में नए यमुना पुल के पास निर्माणाधीन रेलवे पावर हाउस के पास एक ट्रक की चपेट में आने से चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। मृतकों में एक मजदूर और तीन मासूम बच्चे शामिल हैं।

जानकारी के अनुसार, प्रयागराज के नैनी थाना इलाके में नए यमुना पुल के पास निर्माणाधीन रेलवे पावर हाउस के पास बुधवार तड़के 3:00 के पास के यहां पर गिट्टी लादकर चालक ट्रक लेकर पहुंचा। इसके दौरान ट्रक बैक करते समय तीन बच्चों के साथ मजदूर छोटेलाल (45 ) पुत्र देवशरण चपेट में आ गए। हादसे में चारों की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक शंकरगढ़ थाना इलाके के कपारी गांव का रहने वाला था। थाना प्रभारी नैनी वैभव सिंह ने बताया कि गाड़ी को थाने लाया गया है, मृतकों के परिजनों को सूचना दे दी गई है। मृतक और उसका परिवार यहां पर बन रहे पावर हाउस में काम करता था।, परिजनों को सूचना दी गई है। परिजनों के आने के बाद नाम स्पष्ट हो सकेगा।

नैनी कोतवाली क्षेत्र के लेप्रोसी मिशन चौराहे के समीप निर्माणाधीन रेलवे पावर हाउस में बुधवार भोर में एक डंपर पर बालू लाद कर उतारने के लिए चालक लेकर पहुंचा हुआ था। बताते हैं कि वहीं कुछ लोग निर्माणाधीन पावर हाउस की जमीन पर अंधेरे में सो रहे थे। चालक द्वारा डंपर बैक करते समय सो रहे सभी के ऊपर से गुजर गई। जिससे मौके पर ही शंकरगढ़ के रहने वाले छोटे लाल (40) और उनके क्रमशः 14 व 10 वर्षीय पुत्र सहित 15 वर्षीय पुत्री की मौत हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और सभी शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए। जबकि चालक डंपर छोड़ कर मौके से फरार हो गया। पुलिस ने डंपर को कब्जे में ले लिए। वहीं मृतक के परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No videos found.

Make sure this is a valid channel ID and that the channel has videos available on youtube.com.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!