Breaking News in Primes

सांचेत में होली पर रंगों की धूम दूज पर बहनों ने भाई को तिलक लगाकर मांगी लंबी उम्र की कामना।  

0 47

सांचेत में होली पर रंगों की धूम दूज पर बहनों ने भाई को तिलक लगाकर मांगी लंबी उम्र की कामना।

 

रायसेन* सांचेत कस्बा सांचेत में भाई दूज के शुभ रविवार को बहन योगिता मैथिल अपने भाई नैतिक मैथिल को तिलक लगाकर आशीर्वाद प्रदान करती हुई होली पर रंगों की धूम, दूज पर बहनों ने भाई को तिलक लगाकर मांगी लंबी उम्र कामना। रविवार को भाई दूज पर बहनों ने भाइयों को टीका लगाया। शुक्रवार को हर कोई होली के रंग में रंगा हुआ था। सुबह से ही बच्चों की टोलियां घरों से निकल पड़ीं और एक दूसरे को रंगों में सराबोर कर दिया। सुबह 10 बजे तक युवा भी बाइक पर सवार होकर दोस्तों से मिलने निकले। गली- मोहल्लों में मस्ती के साथ होली खेली गई। होली गीतों के बीच श्रद्धालु जमकर झूमे। महिलाएं भी घरों से निकलीं और टोलियों में जाकर एक दूसरे को होली की बधाइयां दीं। कई लोग विशेष रुप से युवा भी वामनोद हनुमान मंदिर सहित आसपास के इलाकों में पिकनिक मनाने पहुंचे।

रंगोत्सव के दूसरे दिन रविवार को भाई दूज का त्योहार मनाया गया। इसी दिन कायस्थ समाज द्वारा चित्रगुप्त पूजा की गई। भाई दूज को लेकर सांचेत में विशेष स्थान दिया गया है। इस दिन भाई की कुशलता एवं लंबी उम्र की कामना के लिए घरों में पूजन किए गए। इसे लेकर पौराणिक कथा भी है कि स्वयं यम की बहन यमुना ने अपने भाई से वर मांगा था कि जो भी भाई इस दिन पवित्र नदी में स्नान करके अपनी बहन के यहां भोजन करे उसे मृत्यु का भय नहीं रहेगा। ऐसा भी कहा जाता है कि यही वह दिन है जब यम ने अपनी बहन यमुना का सत्कार स्वीकार कर उसके घर भोजन किया था। बहनों ने सुबह अपने घर और भाई के घरों में जाकर उन्हें टीका लगाया। कई जगह विष्णु एवं भगवान गणेश की पूजा हुई। गोबर के दूज बनाए और विधि-विधान से पूजा की। कहीं-कहीं गोबर से शत्रु भी बनाया और मूसल से पीटा और रंग से नहलाया। दूज से भाई की लंबी उम्र के लिए प्रार्थना की गई और शत्रु को पीटकर भाई के शत्रुओं का नाश होने की प्रार्थना की गई। इसी कड़ी में सोमवार को शासकीय कार्यालयों में भी होली मनाई जाएगी। मंडली के साथ फाग गीत भी गाए जायेंगे रंगों के इस पर्व पर बधाई और शुभकामनाएं देने का चलन रंगपंचमी तक चलेगा

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No videos found.

Make sure this is a valid channel ID and that the channel has videos available on youtube.com.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!