Breaking News in Primes

एनएमडीसी किरंदुल परियोजना ने अंतरराष्‍ट्रीय महिला दिवस धूमधाम से मनाया

0 395

एनएमडीसी किरंदुल परियोजना ने अंतरराष्‍ट्रीय महिला दिवस धूमधाम से मनाया

 

किरंदुल : अंतरराष्‍ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर 08 मार्च,2025 को एनएमडीसी लिमिटेड की मदर प्रोजेक्ट में किरंदुल परियोजना प्रबंधन द्वारा नगर के मंगल भवन में हर्षोल्‍लास के साथ अंतरराष्‍ट्रीय महिला दिवस मनाया गया। कार्यक्रम में संजीव साही (मुख्‍य महाप्रबंधक) मुख्‍य अतिथि के रूप तथा किशन आहुजा, मुख्‍य महाप्रबंधक (वर्कस), आर.राजाकुमार, महाप्रबंधक (खनन), एम.सुब्रमण्यन, महाप्रबंधक (विद्युत), एस.के. कोचर, महाप्रबंधक (खनन), के.एल.नागवेणी, उप महाप्रबंधक (कार्मिक), श्रमिक संघ एसकेएमएस अध्यक्ष देवरायलू, सचिव राजेश संधू, श्रमिक संघ इंटक के सचिव ए.के.सिंह विशिष्‍ट अतिथि के रूप उपस्थित थे। सर्वप्रथम मुख्‍य एवं विशिष्‍ट अतिथियों ने दीप प्रज्‍ज्‍वलन किया। तत्‍पश्‍चात अतिथियों का पुष्‍पगुच्‍छ देकर सम्‍मान किया गया।

मुख्‍य अतिथि ने महिला की वर्तमान दशा और दिशा, नारी शक्ति पर संबोधन में कहा कि नारी केवल शक्ति ही नहीं संसार की जननी है। आज नारी पुरूषों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर देश के विकास में अहम भूमिका निभा रही है। इसी प्रकार के.एल.नागवेणी ने भी महिला कर्मचारियों को संबोधित किया और नारी शक्ति के वर्चस्‍व एवं अधिकारों के प्रति जागरूकता लाने की अपील की। आज का दिन महिलाओं के मेहनत, समर्पण, संघर्ष और सम्‍मान का प्रतीक है। इसी तरह अन्‍य अति‍थियों ने भी महिलाओं को संबोधित किया।कार्यक्रम के दौरान महिला कर्मचारियों ने रंगारंग सांस्‍कृतिक कार्यक्रम प्रस्‍तुत किए जिसे उपस्थितों ने सराहा। कार्यक्रम में प्रबंधन की ओर से मुख्‍य एवं विशिष्‍ट अतिथियों ने महिलाओं को विशेष उपहारों से सम्‍मानित किया। कार्यक्रम का संचालन एवं धन्‍यवाद ज्ञापन अनुपमा भद्रा वरि.शिक्षिका परियोजना विद्यालय ने किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में सभी महिलाओं एवं कार्मिक विभाग का विशेष योगदान रहा ।

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No videos found.

Make sure this is a valid channel ID and that the channel has videos available on youtube.com.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!