Breaking News in Primes

रूस और यूक्रेन के बीच जंग रोकने यूरोप से लेकर अमेरिका तक मंथन, पुतिन की सेना ने जीता एक और शहर

0 22

रूस-और-यूक्रेन-के-बीच-जंग-रोकने-यूरोप-से-लेकर-अमेरिका-तक-मंथन,-पुतिन-की-सेना-ने-जीता-एक-और-शहर

कीव/मॉस्को
रूस और यूक्रेन के बीच तीन साल से चल रही भीषण जंग को रोकने के लिए यूरोप से लेकर अमेरिका तक मंथन कर रहे हैं। दूसरी ओर रूस का यूक्रेन पर हमला रुकने का नाम नहीं ले रहा है। अमेरिका द्वारा सभी प्रकार की सैन्य सहायता वापस लेने के बाद यूक्रेन युद्ध के मैदान में लड़खड़ानी शुरू हो गई है। रूसी सेना सिर्फ यूक्रेन को दहला ही नहीं रही, यूक्रेनी शहरों पर कब्जा भी कर रही है। रूस ने रविवार को दावा किया कि उसने अपने कुर्स्क क्षेत्र के एक हिस्से के अलावा यूक्रेन के एक शहर पर भी कब्जा कर लिया है।

रूसी रक्षा मंत्रालय का यूक्रेनी शहर पर कब्जे का दावा हाल ही में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के उस बयान के संदर्भ में समझा जा रहा है, जिसमें ट्रंप ने यूक्रेनी प्रेजिडेंट वोलोदिमीर जेलेंस्की से मुलाकात के दौरान कहा था कि आप पुतिन से हार रहे हैं। ट्रंप का कहना था कि यूक्रेन बिना अमेरिकी मदद के ज्यादा दिन रूस का सामना नहीं कर पाएगा। यहां यह भी बताना जरूरी है कि अमेरिका यूक्रेन को सभी प्रकार की सैन्य सहायता रोक चुका है।

रूस ने क्या दावा किया
रूस ने दावा किया है कि उसकी सेना ने यूक्रेन के सुमी क्षेत्र में एक गांव पर कब्जा कर लिया है। यह कार्रवाई सीमा पार हमले के तहत की गई, जबकि रूसी सैनिक खुद कुर्स्क क्षेत्र में यूक्रेनी बलों से लड़ रहे हैं। रूसी रक्षा मंत्रालय ने अपने आधिकारिक बयान में कहा कि उसकी सेना ने सुमी क्षेत्र के नोवेनके गांव को “मुक्त” कर दिया है। यह गांव कुर्स्क क्षेत्र की सीमा के पास स्थित है। इस घटनाक्रम से यह स्पष्ट है कि रूस ने अब यूक्रेन के उत्तरी इलाकों में अपनी सैन्य कार्रवाई तेज कर दी है। दोनों देशों के बीच जारी संघर्ष में यह एक नई और महत्वपूर्ण स्थिति बन गई है।

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No videos found.

Make sure this is a valid channel ID and that the channel has videos available on youtube.com.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!