Breaking News in Primes

दस लाख बैंक कर्मचारी और अधिकारियों द्वारा 24 और 25 मार्च 2025 को राष्ट्रव्यापी बैंक हड़ताल

0 17

दस-लाख-बैंक-कर्मचारी-और-अधिकारियों-द्वारा-24-और-25-मार्च-2025-को-राष्ट्रव्यापी-बैंक-हड़ताल

भोपाल। बैंकों में पर्याप्त भर्ती, पांच दिवसीय बैंकिंग सप्ताह का कार्यान्वयन, पेंशन अपडेशन, लंबित मुद्दों का समाधान, नौकरियों की आउटसोर्सिंग बंद करना, यूएफबीयू की अन्य मांगों का समाधान आदि को लेकर यूनाइटेड फोरम ऑफ़ बैंक यूनियंस द्वारा 24 और 25 मार्च 2025 को राष्ट्रव्यापी बैंक हड़ताल का आह्वान किया है। इसी तारतम्य में फोरम की स्थानीय भोपाल इकाई के आह्वान पर राजधानी भोपाल के सैकड़ों बैंक कर्मचारी और अधिकारी आज शाम 5:15 बजे पंजाब नैशनल बैंक जोनल ऑफिस अरेरा हिल्स भोपाल के सामने एकत्रित हुए। उन्होंने अपनी मांगों के समर्थन में जोरदार नारेबाजी कर प्रभावी प्रदर्शन एवं सभा का आयोजन किया।

सभा को फोरम मैं शामिल बैंक यूनियंस के पदाधिकारियों वी के शर्मा, दिनेश झा, प्रवीण मेघानी, निर्भय सिंह ठाकुर, दीपक रत्न शर्मा, विशाल धमेजा, भगवान स्वरूप कुशवाहा,वी एस नेगी, सुनील सिंह,सुबीन सिन्हा, के के त्रिपाठी, सन्तोष जैन आदि ने संबोधित किया।

वक्ताओं ने बताया कि बैंकों में लगातार व्यवसाय एवं लाभप्रदता में वृद्धि हो रही है उस अनुपात में भर्ती ना होने के कारण बैंकिंग उद्योग में लाखों पद रिक्त पड़े हैं। इस कारण एक ओर बैंक कर्मियों के ऊपर अतिरिक्त काम का बोझ पड़ रहा है वहीं दूसरी ओर ग्राहक सेवा के ऊपर प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है अतः सभी संवर्गों में पर्याप्त भर्तियां की जावें। पांच दिवसीय बैंक सप्ताह के मुद्दे पर हुई सहमति का अविलंब क्रियान्वयन किया जावे। नियमित कार्यों की आउटसोर्सिंग बंद की जावे। लंबित अवशिष्ट मुद्दों का निराकरण न होने से बैंक कर्मियों में आक्रोश है।इनका समाधान किया जावे। दुर्व्यवहार और हमलों के खिलाफ बैंक कर्मियों को सुरक्षा प्रदान की जावे। सभी अस्थाई कर्मचारियों को नियमित किया जावे। बैंकों में कामगार और अधिकारी निर्देशकों के पदों को शीघ्र भरा जावे। आयकर से छूट के साथ 25 लाख रुपए तक की सीमा बढ़ाने के लिए ग्रेच्युटी अधिनियम में संशोधन किया जावे। रियायती शर्तों पर दिए जाने वाले लाभों पर आयकर की वसूली बैंक कर्मियों से की जा रही है जो कि अनुचित है। इस आयकर का भार प्रबंधन को उठाना चाहिए। अनुचित श्रम प्रथाओं को तुरंत विराम दिया जावे। पेंशन अपडेशन तथा पेंशन योजना में सुधार होना चाहिए।डी ए से जुड़ी परिभाषित लाभ पेंशन में शामिल होने का विकल्प प्रदान किया जाना चाहिए।

यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस मध्य प्रदेश के कोऑर्डिनेटर वी के शर्मा ने बताया कि मांगों के निराकरण न होने की स्थिति में यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस के आह्वान पर देशभर की सभी बैंकों के 10 लाख से अधिक बैंक कर्मचारी और अधिकारियों द्वारा 24 एवं 25 मार्च 2025 को राष्ट्रव्यापी बैंक हड़ताल की जावेगी।

*प्रदर्शन एवं सभा में विभिन्न बैंकों के अधिकारी – कर्मचारी संगठनों एवं यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस के पदाधिकारी गण वी के शर्मा, संजीव मिश्रा , प्रवीण मेघानी, सुबीन सिन्हा,दीपक रत्न शर्मा, दिनेश झा,नजीर कुरेशी, निर्भय सिंह ठाकुर, मनीष भार्गव, नितिन बिकानी,विशाल धमेजा, शालिनी सिंह,स्नेहाली,अर्निका, अम्बरीष नंदा, आशुतोष तिवारी, गुलशन तलरेजा , लखन तिलवानी,जे पी झंवर, संजय कुदेशिया, संतोष जैन,संदीप चौबे , वी एस नेगी,के के त्रिपाठी,टी एन विन्डैया, सनी श्रीवास्तव,संतोष जैन, सुनील सिंह, गुणशेखरण,जे पी दुबे,प्रभात खरे,अशोक पंचोली,सत्येंद्र चौरसिया, देवेंद्र खरे, दीपक नायर, राजीव उपाध्याय, महेंद्र गुप्ता, अमित गुप्ता, कैलाश माखीजानी, वैभव गुप्ता,महेश जिग्यासी, किशन खैराजानी, अमोल अचवाल, सतीश चौबे, देवेंद्र मीणा, अमिताभ चटर्जी, दर्शन भाई, आर के हीरा, श्याम रेनवाल वीरेंद्र कोठारी,अविनाश धमेजा, सुमित मिश्रा, गोपाल राठौर,शोभित वाडेल, अमित शर्मा, सिद्धार्थ सिंह, प्रकाश जेठानी, दिव्या खरे, राशि सक्सेना ,दिव्या त्रिवेदी, रेनू मलकानी, रिचा शर्मा, राजेश्वरी ,दीपा आडवाणी, पुजिता यादव, नेहा जैन ,नीतू धमेजा, मनीषा मंगरानी,रिचा सक्सैना, कमलेश बरमैया, जीत सिंह नागर, अभिषेक सिंह, विजयपाल, दिलीप मोटवानी, अवध वर्मा, प्रदीप कटारिया, भगवान स्वरूप कुशवाहा, रमेश सिंह,हरीश अग्रवाल, रितेश शर्मा, कृष्णा पांडे, संदीप दलवी,सुनील देसाई, संतोष मालवीय, राम चौरसिया, पुरुषोत्तम नाथानी, जगदीश चांदवानी, अनिल जैन, राज भारती, विवेक मालवीय, मनीष गुमानी,कुलदीप स्वर्णकार, एस पी मालवी,रवि ठाकुर,मंगेश दवांदे,मनोज चतुर्वेदी, के बासुदेव सिंह, अनिल यादव,वीरेंद्र भरद्वाज, अविनाश चिन्चोरे,संजय धान, शैलेंद्र नरवरे, इमरत मुन्ना रायकवार,योगेश मनुजा, आर के निगम, अनुपम त्रिवेदी, रामकुमार साहू, शाहिद खान, अमित प्रजापति,बी एल पुष्पद,विनय नेमा,आर एस हथिया, उमेश शाक्या, आदि उपस्थित थे।

 

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No videos found.

Make sure this is a valid channel ID and that the channel has videos available on youtube.com.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!