Breaking News in Primes

हायर पेंशन के प्रकरणों में 75 प्रतिशत कार्य पूरा हुआ : अमिताभ प्रकाश 

0 17

हायर-पेंशन-के-प्रकरणों-में-75-प्रतिशत-कार्य-पूरा-हुआ-:-अमिताभ-प्रकाश 

भोपाल। कर्मचारी भविष्य निधि संगठन, क्षेत्रीय कार्यालय, भोपाल द्वारा सभी सदस्यों, पेंशनरों एवं नियोक्ताओं को त्वरित सेवाएँ प्रदान की जा रही है| इसी क्रम में हायर पेंशन के प्रकरणों को भी त्वरित गति से निपटाया जा रहा है | क्षेत्रीय भविष्य निधि आयुक्त, क्षेत्रीय कार्यालय, भोपाल अमिताभ प्रकाश ने बताया क‍ि कार्यालय द्वारा हायर पेंशन के प्रकरणों में भी अन्य कार्यालयों की तुलना में अधिक गति से प्रकरणों को निपटाया जा रहा है | क्षेत्रीय कार्यालय भोपाल, सदस्यों एवं पेंशनरों को बेहतर एवं त्वरित सेवा देने के लिये प्रतिबद्ध है| क्षेत्रीय कार्यालय भोपाल द्वारा हायर पेंशन के प्रकरणों में लगभग 75 प्रतिशत कार्य पूरा कर लिया गया है | अमिताभ प्रकाश ने बताया क‍ि कार्यालय को हायर पेंशन के 11025 प्रकरण प्राप्त हुए थे | ये प्रकरण उन सदस्यों के थे जिनकी सेवानिवृत्ति तिथि 01.09.2014 के पश्चात् थी | इन प्रकरणों में से लगभग 8200 प्रकरणों का निपटारा किया जा चुका है | कार्यालय द्वारा योग्य सदस्यों को डिमांड नोट जारी किया जा रहा है | डिमांड नोट जारी होने के उपरांत सदस्य डिमांड नोट के अनुसार राशि जमा कर सकते हैं | राशि जमा करने के उपरांत ही सदस्य को हायर पेंशन की पात्रता बनती है| कार्यालय द्वारा अभी तक लगभग 4400 डिमांड नोट जारी किये जा चुके हैं | वर्तमान में लगभग 150 प्रकरणों में डिमांड राशि आ गई है इन प्रकरणों पर कार्यवाही जारी है |  शीघ्र ही इन प्रकरणों में पी पी ओ जारी किये जाएंगे | 

अमिताभ प्रकाश, क्षेत्रीय आयुक्त ने बताया की कार्यालय के सभी कर्मचारी एवं अधिकारी इन प्रकरणों के निपटान हेतु अतिरिक्त समय में एवं अवकाश के दिनों में भी पूर्ण योगदान दे रहे हैं जिससे शीघ्र अतिशीघ्र सभी प्रकरणों का निपटारा किया जा सके तथा कार्यालय 100 प्रतिशत के लक्ष्य को प्राप्त कर सके | अमिताभ प्रकाश ने सदस्यों से भी अपील की है कि वे मेम्बर पोर्टल पर अपने प्रकरण की स्थिति देखते रहें तथा डिमांड नोट प्राप्त होने पर उस पर तुरंत कार्यवाही करें | अमिताभ प्रकाश  ने संस्थानों से भी अपील की है कि वे अपने वेतन सम्बन्धी पुराने रिकॉर्ड तैयार रखें जिससे वेतन सम्बन्धी पुष्टिकरण जल्दी हो सके तथा सदस्यों के डिमांड नोट जल्दी जारी हो सकें | 

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No videos found.

Make sure this is a valid channel ID and that the channel has videos available on youtube.com.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!