Breaking News in Primes

स्वच्छता सर्वेक्षण के तहत सभी अधिकारी करेंगे फील्ड निरीक्षण

0 34

संवादाता साहिल अली

स्वच्छता सर्वेक्षण के तहत सभी अधिकारी करेंगे फील्ड निरीक्षण

 

मिलावट के विरुद्ध सुनिश्चित करें सख्त कार्रवाई

 

ई-ऑफिस के अंतर्गत सभी कार्यालय में करें डिजिटाइजेशन आफ रिकॉर्ड

 

__ कलेक्टर श्री संदीप जी आर

 

सागर 17 फरवरी 2025

 

कलेक्टर श्री संदीप जी आर ने सभी जिला अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि वे स्वच्छता सर्वेक्षण के अंतर्गत उन्हें सौंपे गए वार्ड /नगरीय निकायों / क्षेत्रानुसार निरीक्षण कर आवश्यक कार्रवाई करें। उन्होंने जिले के सभी नगरीय निकायों में नालों, सड़कों की सफाई, सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट, लिक्विड वेस्ट मैनेजमेंट का समुचित निपटान करने तथा गार्बेज फ्री सिटी की दिशा में अभियान चलाकर प्रयास करने के निर्देश दिए।

 

कलेक्टर ने कहा है कि जिले के सभी नागरिक स्वच्छता को अपने व्यवहार में शामिल करें, इसके लिए अधिकारी प्रयास करें तथा लोगों को जागरूक करें। सभी अधिकारी स्वच्छता सर्वेक्षण पर बेहतर से बेहतर कार्य करें। साफ-सफाई एवं स्वच्छता हेतु अभियान चलाएं। कलेक्टर ने अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि नगरों के सार्वजनिक स्थानों पर डस्टबिन होना चाहिए तथा सभी नागरिक उस डस्टबिन का उपयोग करें यह भी सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कचरा संग्रहण के संबंध में निर्देशित किया कि कचरा गाड़ी का बेहतर संचालन हो। कचरा गाड़ी सभी वार्डों एवं गलियों तक समय से पहुंचे तथा कचरे का नियमानुसार संग्रहण करें। उन्होंने यह भी कहा कि कचरा गाड़ी भी साफ रहे तथा विभिन्न दुकानों के पास रखे जाने वाले डस्टबिन आदि भी साफ रहें अन्यथा आवश्यक जुर्माना संबंधी कार्रवाई की जाए।

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No videos found.

Make sure this is a valid channel ID and that the channel has videos available on youtube.com.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!