Breaking News in Primes

कौशांबी: नगर पालिका परिषद मंझनपुर में महाकुंभ को में आ रहे अन्य प्रदेश से श्रद्धालुओं की सेवा कर रहे नगर पालिका अध्यक्ष 

0 64

News By हिमांशु उपाध्याय

 

कौशाम्बी: प्रयागराज में महाकुंभ का आयोजन किया जा रहा है।

स्टाल में खुद नगर पालिका अध्यक्ष व अधिशाषी अधिकारी श्रद्धालूओ को भोजन परोसने का काम करते है।

 

महाकुम्भ प्रयागराज में आये हुए श्रद्धालुओं एवं स्नानार्थियों व तीर्थयात्रियों को नगर पालिका परिषद मंझनपुर के समदा चौराहा स्थित वशिष्ठ इंपीरियल होटल के पास #स्वागत_शिविर में भाजपा कौशाम्बी के यशस्वी जिलाध्यक्ष आदरणीय श्री धर्मराज मौर्य जी के साथ प्रसाद वितरण करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ एवं विभिन्न राज्यो से आये हुए श्रद्धालुओं का कुशलक्षेम जाना।

संगम में स्नान करने के लिए जिले के साथ गैर जनपदों व प्रांतो तथा विदेशों से लोग पहुच रहे है। लोगों की संख्या प्रयागराज में अधिक होने की वजह से सभी रूट बदल दिया गया है। कौशाम्बी होते हुए फतेहपुर, रीवा, चित्रकूट एमपी बादा गुजरात आदि जनपदों और प्रदेश प्रयागराज से गंगा स्नान कर लौटने वाले श्रद्धालूओ को खाने पीने की कोई समस्या नहीं हो, *इसे देखते हुए नगर पालिका परिषद मंझनपुर की ओर से समदा के पास स्टाल लगाया गया है।*

इस स्टाल में प्रतिदिन हजारों से अधिक श्रद्धालू भोजन करते है। सोमवार को प्रयागराज से संगम में स्नान कर रीवा जाने के लिए तीन बस श्रद्धालूओ से भरी हुई, स्टाल में पहुच गई। बस से आये श्रद्धालू समय से भोजन कर एक साथ जा सके, इस लिए सभी के खाने की व्यवस्था किया गया। इस दौरान श्रद्धालू भोजन करा कर नगर पालिका अध्यक्ष बीरेन्द्र फौजी श्रद्धालूओ ने कहा कि श्रद्धालूओ को भोजन कराने से पुण्य मिलता है..

 

सोमवार को प्रयागराज से संगम में स्नान कर अपने गनतब्यों को लौटने वाले श्रद्धालूओ को भोजन कराया जा रहा था। प्रयागराज महाकुंभ में जाने के लिए जिले के साथ-साथ गैर जनपदों व प्रांतों से लोग आने जाने में लगे रहे। लोगों को खाने पीने की समस्या नहीं हो, इसे ध्यान में रखते हुए मुख्य मंत्री योगी आदित्य नाथ ने फरमान जारी किया कि सभी नगर पंचायत व नगर पालिको द्वारा श्रद्धालूओ के खाने पीने की व्यवस्था किया जाय।

मुख्यमंत्री के फरमान को गम्भीरता से लेते हुए नगर पालिका अध्यक्ष बीरेन्द्र फौजी ने समदा के समीप स्टाल लगवाया, जिससे प्रयागराज से आने व जाने वाले श्रद्धालूओ को भोजन की सुविधा मिल सके।

प्रयागराज जाने वाले श्रद्धालूओ को जिस प्रकार से भोजन कराया जा रहा था, मानो घर में शादी विवाह का कार्यक्रम है। क्यों कि विभिन्न प्रकार के व्यंजन स्टाल पर लगे हुए थे, और नगर पालिका अध्यक्ष बीरेन्द्र फौजी और ईओ श्रद्धालूओ को बुला-बुला कर भोजन करा रहे थे।

 

इस दौरान नगर पालिका अध्यक्ष बीरेन्द्र फौजी से बात किया गया तो उनका कहना है, कि महाकुंभ जैसे पर्व में जो श्रद्धालू शामिल होने जा रहे है, और जो वापस लौट रहे है, उनकी सेवा करने का अवसर मिला है, उन्होने बताया कि जिस दिन से माह मास लगा है, उसी दिन स्टाल लगवा दिया गया है, और अनवरत यह स्टाल चल रहा है। उन्होने बताया कि यह स्टाल अभी चलता रहेगा, जब तक वहा कुंभ चलेगा। इस दौरान उन्होने लोगों से अपील किया कि सभी लोगों को ऐसे अवसरों में आगे आना चाहिए, और श्रद्धालूओ की सेवा कर पुष्ण अर्जित करना चाहिए। ऐसे कार्य में उनके साथ श्रद्धालूओ की सेवा करने का अवसर हमे भी मिला है। उन्होने यह भी कहा कि नगर पालिका अध्यक्ष ऐसे जन सेवक है, जो जनता की सेवा करने में कभी पीछे नहीं रहते है। *इस मौके पर, भाजपा जिलाध्यक्ष धर्मराज मौर्य,भारतीय जनता पार्टी के विजय तिवारी ,भोलेशंकर मौर्या एवं आदि लोग उपस्थित रहे।

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No videos found.

Make sure this is a valid channel ID and that the channel has videos available on youtube.com.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!