Breaking News in Primes

मिशन शक्ति अभियान ( फेज-05 ) के अन्तर्गत पुलिस अधीक्षक कौशाम्बी श्री बृजेश कुमार श्रीवास्तव के निर्देशन में जनपद चौपाल लगाकर मिशन शक्ति कार्यक्रम का आयोजन किया गया ।

0 29

News BY हिमांशु उपाध्याय

*मिशन शक्ति अभियान ( फेज-05 ) के अन्तर्गत पुलिस अधीक्षक कौशाम्बी श्री बृजेश कुमार श्रीवास्तव के निर्देशन में जनपद के विभिन्न थानों के थाना प्रभारी व महिला बीट उपनिरीक्षक/आरक्षियों द्वारा चौराहों/बस स्टैण्ड/टैक्सी स्टैण्ड/जिला अस्पताल/विद्यालय/गांव व कस्बा में भ्रमण कर/चौपाल लगाकर मिशन शक्ति कार्यक्रम का आयोजन किया गया ।*

इस क्रम में थाना कड़ाधाम पुलिस टीम द्वारा शीतला माता मंदिर, कड़ाधाम में जाकर, थाना चरवा पुलिस टीम द्वारा ग्राम बेरुआ में जाकर एवं थाना मंझनपुर व थाना कौशाम्बी पुलिस टीम द्वारा क्षेत्र में भ्रमण कर/चौपाल लगाकर/कार्यक्रम का आयोजन कर छात्राओं/बच्चियों/महिलाओं को नारी सुरक्षा, नारी सम्मान, नारी स्वावलम्बन कार्यक्रम के बारे में जागरूक किया गया तथा उनके प्रति होने वाले किसी भी अपराध एवं संबंधित अपराधियों के बारे में तत्काल पुलिस एवं शक्ति मित्र महिला पुलिसकर्मियों अथवा थानों में बने महिला हेल्प डेस्क पर सूचना देने के लिए जागरूक किया गया ।

महिलाओं एवं बच्चियों को पम्पलेट वितरित कर *विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों के बारे में जैसे- (1) 1076 मा० मुख्यमंत्री हेल्पलाइन, (2) 1090 वीमन पावर हेल्पलाइन, (3) 1930 साइबर अपराध हेल्पलाइन, (4) 102 स्वास्थ सेवा, (5)108 एंबुलेंस सेवा, (6) 1098 चाइल्ड हेल्प लाइन, (7) 181 वन स्टाप सेन्टर, तथा (8) 112 पुलिस आपात कालीन सेवा आदि* के बारे में विस्तारपूर्वक बताया गया तथा इमरजेन्सी कॉल/पैनिक बटन का मोबाइल पर उपयोग करने हेतु डेमो दिखाया गया एवं महिला अपराध आदि की जानकारी देते हुए उनके अधिकारों के प्रति जागरुक किया गया तथा *सरकार द्वारा जारी विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं (1)सुरक्षित मातृत्व आश्वासन सुमन योजना (2)मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना (3)अभ्युदय योजना (4)मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना (5)निराश्रित महिलाओं को पेंशन योजना (6)राष्ट्रीय पोषण मिशन योजना (7) आयुष्मान योजना आदि* के सम्बन्ध में विस्तृत जानकारी दी गयी ।

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No videos found.

Make sure this is a valid channel ID and that the channel has videos available on youtube.com.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!