Breaking News in Primes

प्रकाश विद्यालय किरंदुल ने अपना 58 वां वार्षिक उत्सव धूमधाम से मनाया

0 284

प्रकाश विद्यालय किरंदुल ने अपना 58 वां वार्षिक उत्सव धूमधाम से मनाया

 

किरंदुल : प्रकाश विद्यालय किरंदुल ने अपना 58 वां वार्षिक उत्सव बड़े ही धूमधाम से रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ मनाया। सर्वप्रथम कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एनएमडीसी किरंदुल के मुख्य महाप्रबंधक संजीव साही विशिष्ट अतिथि बी के माधव (उप महाप्रबंधक कार्मिक), रामचंद्रन (महाप्रबंधक एएम/एनएस), जोसफ कोल्लमपरामपिल (सीआईएम बिशप कैथोलिक डिओसस जगदलपुर), फ़ादर मनीष एंटोनी (शिक्षा सचिव कैथोलिक डिओसस जगदलपुर) एवं विद्यालय के प्राचार्य फिलिप अब्राहम द्वारा दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। विद्यालय के छात्र-छात्राओं द्वारा अतिथियों के लिए स्वागत डांस प्रस्तुत किया गया। कार्यक्रम को आगे बढ़ाते हुए प्राचार्य फिलिप अब्राहम द्वारा विद्यालय का वार्षिक प्रतिवेदन प्रस्तुत किया गया। तत्पश्चात बच्चों ने एक से बढ़कर एक शानदार मनमोहक प्रस्तुति देकर सभी का दिल जीत लिया।

उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए बच्चों को ज्ञान ज्योति अवार्ड से नवाजा गया :

विद्यालय में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले मेघावी छात्र छात्राओं को विद्यालय द्वारा सम्मान करते हुए मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथियो के करकमलों से प्रशस्ति पत्र एवं मोमेंटो प्रदान किया गया। तथा आर्सेलर मित्तल निप्पन स्टील किरंदुल के महाप्रबंधक द्वारा प्रत्येक कक्षा में प्रथम आने वाले विद्यार्थियों को ज्ञान ज्योति अवार्ड से सम्मानित किया गया। आज के इस वार्षिकोत्सव में प्रकाश विद्यालय के सभी शिक्षक, बच्चे, कर्मचारी एवं बच्चों के पालकगण भारी संख्या में उपस्थित थे। कार्यक्रम में मुख्य अतिथितियों का स्वागत एवं धन्यवाद ज्ञापन स्कूल नायक नमन कुमार गुप्ता एवं वैलिमिना प्रयासी द्वारा किया गया कार्यक्रम का समापन शानदार देशभक्ति डांस के साथ किया गया।

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No videos found.

Make sure this is a valid channel ID and that the channel has videos available on youtube.com.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!