Breaking News in Primes

प्रभु श्री रामलाल अयोध्या धाम के वर्षगांठ पर सुंदरकांड पाठ व भंडारे का हुआ आयोजन।

0 189

प्रभु श्री रामलाल अयोध्या धाम के वर्षगांठ पर सुंदरकांड पाठ व भंडारे का हुआ आयोजन।

 

अरविंद सिंह परिहार सीधी/मझौली

 

अयोध्या धाम में विराजमान प्रभु श्री रामलाल के प्रथम वर्ष की प्राण प्रतिष्ठा तिथि द्वादशी को उत्साह पूर्वक मनाते हुए खुशियों का इजहार किया गया तथा विभागीय अधिकारी- कर्मचारी, पत्रकार एवं क्षेत्र के लोगों द्वारा मझौली तहसील पर प्रांगण स्थित संकट मोचन बजरंगबली मंदिर को जगमग किया जाकर सुंदरकांड पाठ के साथ भंडारा संपन्न कराया गया जहां पर स्वादिष्ट खिचड़ा के साथ मीठा एवं फल फूल का प्रसाद वितरित किया गया। विदित हो कि कई दशक विवाद में रुक होने के बाद विगत वर्ष न्यायालयीन आदेश के बाद अयोध्या धाम में भव्य मंदिर निर्माण कराया जाकर प्रभु श्री रामलाल के मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा 22 जनवरी को द्वादशी तिथि पर संपन्न कराई गई थी हिंदू रीति रिवाज में तिथियां का विशेष महत्व होता है इस कारण इस वर्ष 2025 में द्वादशी तिथि 11 जनवरी पर देशभर में प्रभु श्री राम लाल प्राण प्रतिष्ठा का उत्सव वर्षगांठ के रूप में मनाते हुए जगह-जगह भजन कीर्तन आयोजित किया जाकर खुशियों का इजहार किया जा रहा है इसी उपलक्ष्य में मझौली तहसील प्रांगण स्थित संकट मोचन हनुमान मंदिर में विभागीय अधिकारी- कर्मचारी, क्षेत्रीय पत्रकार एवं क्षेत्र के लोगों के सहयोग से प्रभु श्री राम लाल के वर्षगांठ के शुभ अवसर पर सुंदरकांड पाठ आयोजित किया जाकर स्वादिष्ट खिचड़ा, मीठा एवं फल फूल का प्रसाद वितरित करते हुए खुशियों का इजहार किया गया।

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No videos found.

Make sure this is a valid channel ID and that the channel has videos available on youtube.com.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!