Breaking News in Primes

केन्द्रीय मंत्रिमण्डल में अरूण यादव को शामिल कर डॉ. मनमोहन सिंह ने निमाड़ अंचल को दिया था पहली बार मौका

0 113

केन्द्रीय मंत्रिमण्डल में अरूण यादव को शामिल कर डॉ. मनमोहन सिंह ने निमाड़ अंचल को दिया था पहली बार मौका

 

अपने प्रिय नेता को याद कर भावुक हुए अरूण यादव

 

अर्पित की पुष्पांजलि, सचिन यादव ने भी दी श्रद्धांजलि

 

राजू पटेल कसरावद

 

देश के लगातार दस वर्ष तक प्रधानमंत्री रहे डॉ. मनमोहन सिंह के निधन की खबर से निमाड़ अंचल में भी गहरा शोक व्याप्त है । कांग्रेस अध्यक्ष रही श्रीमती सोनिया गांधी की सिफारिश पर अपने दूसरे कार्यकाल में प्रधानमंत्री बने डॉ. मनमोहन सिंह ने खण्डवा से निर्वाचित हुए सांसद अरूण यादव को अपने मंत्रिमण्डल में शामिल किया था । तत्कालीन प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह ने किसान के बेटे अरूण यादव को मंत्री बनाकर निमाड़ अंचल को केन्द्रीय मंत्रिमण्डल में पहली बार प्रतिनिधित्व दिया था । इसके बाद भाजपा के राज में निमाड़ अंचल को केन्द्रीय मंत्रिमण्डल में आज तक प्रतिनिधित्व नहीं दिया गया है ।

शपथ लेने के बाद अरूण यादव को खेल एवं युवा कल्याण मंत्रालय सौंपा गया था । कुछ ही महिनों बाद उन्हें डॉ. मनमोहन सिंह ने भारी उद्योग मंत्रालय की जिम्मेदारी दी थी । इसके बाद कृषि एवं खाद्य प्रसंस्करण मंत्रालय का जिम्मा सौंपा था । पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह के निधन का समाचार पाकर अरूण यादव भावुक हो गये । अरूण यादव ने डॉ. मनमोहन सिंह के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित करते हुए उन्हें अपनी और निमाड़वासियों की ओर से विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की है । मप्र के कृषि मंत्री रहे कसरावद के विधायक सचिन यादव ने भी पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है । उन्होनें कहा कि डॉ. मनमोहन सिंह के नेतृत्व में देश के सर्वहारा वर्ग के लोगों के हित में निर्णय लेकर उन्हें लाभान्वित किया गया था । हम उन्हें कभी भुला नहीं पाएंगे ।

 

डॉ. मनमोहन सिंह से थी स्व. बाबूजी सुभाष यादव की गहरी आत्मीयता

 

केन्द्रीय मंत्री और मप्र कांग्रेस के अध्यक्ष रहे अरूण यादव ने बताया कि डॉ. मनमोहन सिंह से मेरे स्व. बाबूजी सुभाष यादव से गहरी आत्मीयता थी । किसानों, गरीबों और सहकारी आंदोलन की मजबूती को लेकर बाबूजी डॉ. सिंह से मिलकर चर्चा करते रहते थे । उन्हें पत्र लिखते थे । केन्द्रीय बजट में इनको लेकर बाबूजी सुभाष यादव अपने सुझाव भी केन्द्रीय वित्त मंत्री रहने के दौरान डॉ. मनमोहन सिंह को सौंपते थे ।

 

निमाड़ अंचल बना विद्युत उत्पादन का हब

 

अरूण यादव ने डॉ. मनमोहन सिंह को याद करते हुए बताया कि मेरे एक निवेदन पर प्रधानमंत्री जी ने सेल्दा में एन.टी.पी.सी. की ओर विद्युत उत्पादन संयंत्र की स्थापना की तत्काल मंजूरी दी । उनके कार्यकाल में केन्द्र सरकार द्वारा लिये गये फैसलों से लोकसभा क्षेत्र खण्डवा आज विद्युत उत्पादन का हब बन गया है । प्रधानमंत्रीजी ने खण्डवा संसदीय क्षेत्र के विकास के लिए मेरे प्रत्येक आवेदन पर स्वीकृति प्रदान की थी ।

 

मजदूरों को दिया रोजगार , किसानों का किया कर्ज माफ , वनवासियों को दिया पट्टा

 

अरूण यादव ने बताया कि तत्कालीन प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह के नेतृत्व में कांग्रेस की यूपीए सरकार ने सर्वहारा वर्ग के कल्याण की योजनाएं बनाकर उन्हें धरातल पर क्रियान्वित किया । श्री यादव ने बताया कि डॉ. मनमोहन सिंह की सरकार ने ऐतिहासिक निर्णय लेते हुए देश के किसानों का 72 हजार करोड़ रूपये का कर्जा माफ किया था । गरीब मजदूरों के लिए महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार ग्यारण्टी योजना लागू कर प्रत्येक मजदूर को काम की ग्यारण्टी दी थी । वनभूमि पर वर्षों से खेती कर रहे अतिक्रामक आदिवासियों को वन अधिकार अधिनियम बनाकर वनभूमि के पट्टे दिये थे ।

 

देश के प्रत्येक नागरिक को दी पहचान

 

श्री यादव ने बताया कि देश में आर्थिक सुधारों के साथ ही डॉ. मनमोहन सिंह ने भोजन का अधिकार , शिक्षा का अधिकार, स्वास्थ्य का अधिकार, प्रदान किया था । देश के प्रत्येक नागरिक की पहचान के लिए आधार कार्ड बनवाया था । प्रत्येक नागरिक को सूचना का अधिकार देकर डॉ. मनमोहन सिंह की सरकार ने कई ऐतिहासिक और क्रांतिकारी निर्णय लिये । देश प्रधानमंत्री के रूप में डॉ. मनमोहन सिंह को कभी भूला नहीं पाएगा ।

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No videos found.

Make sure this is a valid channel ID and that the channel has videos available on youtube.com.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!