Breaking News in Primes

बाबा साहब को लेकर अमित शाह की टिप्पणी के खिलाफ कांग्रेस आज निकालेगी पैदल मार्च 

0 97

बाबा साहब को लेकर अमित शाह की टिप्पणी के खिलाफ

कांग्रेस आज निकालेगी पैदल मार्च

 

 

राष्ट्रपति के नाम गृहमंत्री अमित शाह को उनके पद से हटाने को लेकर दिया जाएगा ज्ञापन

 

खंडवा/

कांग्रेस हाईकमान के निर्देश पर पहले चरण जहा गुरुवार 19 दिसंबर को खंडवा में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शहर के अंबेडकर चौक स्थित अंबेडकर जी की प्रतिमा के पास गृहमंत्री के बयान को लेकर जमकर नारेबाजी की इसके साथ ही उसके इस्तीफे की मांग करते हुए विरोध प्रदर्शन किया था।

वही दूसरे चरण में जिला एवं शहर कांग्रेस कमेटी के द्वारा आज विरोध प्रदर्शन किया जाएगा।

इसी मामले को लेकर सोमवार को गांधी भवन में प्रेसवर्तनको संबोधित करते हुए जिला कांग्रेस अध्यक्ष अजय ओझा ने कहा कि गृहमंत्री अमित शाह का बयान बाबा साहब का अपमान है। सदन की गरिमा का अपमान है उन्हें तुरंत अपने बयान को लेकर माफी मांगना चाहिए।इसी को लेकर आज 24 दिसंबर को दोपहर 2 बजे गांधी भवन से पैदल मार्च निकाला जाएगा जो बॉम्बे बाजार,घंटाघर,नगर निगम होता हुआ जिला अस्पताल स्थित अम्बेडकर चौराहे पर बाबा साहब की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर देश के गृह मंत्री के खिलाफ विरोध प्रदर्शन कर उन पर कार्यवाही को लेकर राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौपा जाएगा।अगर वह माफी नहीं मांगते हैं तो कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन सतत जारी रहेगा।कांग्रेस समेत प्रतिपक्ष ने पीएम मोदी से अमित शाह के इस्तीफे की मांग की है. लेकिन मोदी सरकार डॉ. अंबेडकर के अपमान को अपराध मानने को तैयार नहीं है. उल्टे बीजेपी ने संसद की कार्रवाई ठप्प कर रखी है. यही नहीं अपनी मांग को लेकर प्रदर्शन कर रहे कांग्रेस सांसदों के साथ धक्कामुक्की की गई. पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे को गिरा दिया गया. बीजेपी ने षड़यंत्र के तहत नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के खिलाफ संगीन धाराओं के तहत एफआईआर दर्ज करा दी गई.श्री ओझा ने समस्त कांग्रेस प्रकोष्ठों के पदाधिकारी एवं सदस्यों से ज्यादा से ज्यादा संख्या में इस पैदल मार्च में शामिल होने का निवेदन किया है।

महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष रचना तिवारी ने कहा कि

देश के गृहमंत्री अमित शाह के संविधान निर्माता डॉ. बाबा साहब भीमराव आंबेडकर के लिए इस्तेमाल किए गए शब्द अपमानजनक है। इसे लेकर देश की आम जनता में रोष है। पहले भी उन्होंने कई बार देश के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू जी के खिलाफ अपमानजनक शब्दों का इस्तेमाल किया है। उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जानी चाहिए।

जिला कांग्रेस प्रवक्ता प्रेमांशु जैन ने बताया कि देशभर में कांग्रेस का गृहमंत्री अमित शाह के खिलाफ बाबा साहब भीमराव आंबेडकर पर टिप्पणी को लेकर विरोध प्रदर्शन चल रहा है। इसके तहत आज दोपहर 2 बजे विरोध स्वरूप गांधी भवन से पैदल मार्च निकलेगा जो शहर के विभिन्न मार्गों से होते हुए अम्बेडकर चौराहे पर पहुचकर राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन के बाद समाप्त होगी।

प्रेसवार्ता के दौरान जिला कांग्रेस अध्यक्ष अजय ओझा,महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष रचना तिवारी, महिला कांग्रेस शहर अध्यक्ष हेमलता पालीवाल, नेता प्रतिपक्ष दीपक मुल्लु राठौर,जिला कांग्रेस प्रवक्ता प्रेमांशु जैन,अक्षत अग्रवाल,विकास व्यास,अय्यूब लाला,दिव्यांश ओझा, प्रितेश जैन,देवेंद्र यादव,लोकेंद्र गंगराड़े,अशोक तोमर,समीर खान सहित कांग्रेसजन मौजूद थे।

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No videos found.

Make sure this is a valid channel ID and that the channel has videos available on youtube.com.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!