Breaking News in Primes

गिधौरी के विश्राम वट में प्रदेश के प्रमुख पदाधिकारी की उपस्थिति में बैठक संपन्न हुई

0 74

शिवरीनारायण :— दिनांक 24/11/2024 को दोपहर 3:00 बजे गिधौरी के विश्राम वट में प्रदेश के प्रमुख पदाधिकारी की उपस्थिति में बैठक संपन्न हुई बलौदा बाजार जिला के अंतर्गत अंतर्गत बाजार जिला के अंतर्गत आने वाले तहसील शिवरीनारायण के गिधौरी में यह बैठक एवं छोटा पिकनिक कार्यक्रम भी रखा गया।

 

शिवकुमार शर्मा ब्लॉक रिपोर्टर शिवरीनारायण

आयोजित बैठक में शिवरीनारायण के पत्रकार सदस्य साथियों के अलावा पामगढ़ जैजैपुर एवं जांजगीर चांपा के भी प्रमुख साथी उपस्थित हुए। बैठक में शिवरीनारायण इकाई के गठन का विस्तार करते हुए पूरा नए सिरे से इकाई का गठन किया गया तथा उपस्थित साथियों ने संगठन के हित में कार्य करते हुए संगठन को मजबूती प्रदान करने नए सदस्य बनाते हुए संगठन को मजबूत बनाने एकजुट रहने का संकल्प लिया ।

बैठक को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष देवदत्त तिवारी ने कहा यह संगठन पत्रकार हित में कार्य करने के उद्देश्य से बनाया गया है इसमें रायपुर के वरिष्ठ पत्रकार आदरणीय शंकर पांडे संस्थापक संरक्षक है यह संगठन के लिए गौरव की बात है आदरणीय शंकर पांडे जी कई संगठनों में निस्वार्थ रूप से मार्गदर्शन करते आ रहे हैं।

प्रदेश अध्यक्ष ने सभी साथियों से एकजुट रहते हुए आपस में भाईचारा कायम करने और एक दूसरे के सुख-दुख में खड़े रहने का अनुरोध किया । प्रदेश महासचिव प्रकाश चंद्र अग्रवाल ने भी सभी उपस्थित साथियों से अनुरोध करते हुए कहा कोई भी साथी गुमराह ना होवे और पूरी निष्ठा एवं ईमानदारी के साथ संगठन के हित में कार्य करें ।महासचिव ने कहा सभी संगठन एक अच्छे उद्देश्य को लेकर बनाए जाते हैं परंतु कुछ स्वार्थी तत्व निजी स्वार्थ पूर्ति के कारण संगठन को गुमराह करने लगते हैं जिसकी वजह से संगठन अपने उद्देश्य से भटकने लगता है हमें इस विसंगति से दूरी बनाते हुए सद्भावना बनाए रखना है।

कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष मनोज श्रीवास्तव ने भी सभी साथियों से अपील करते हुए कहा हमें संगठन को एक आदर्श परिवार के रूप में स्थापित करना है प्रदेश सचिव ध्रुव चंद्रा ने साथियों को एकता बनाए रखने का आग्रह किया तथा सभी विकासखंड स्तर पर नए सदस्य बनाकर संगठन को मजबूत करने की बात कही इसी कड़ी में बिलासपुर संभागीय मीडिया प्रभारी संतोष मिश्रा ने भी एकजुटता बनाए रखने की अपील की एवं अपने पत्रकारिता जीवन अनुभव को साझा किया।

तहसील स्तर पर निम्न साथी जनों को पद दिया गया दीपक यादव जिला महासचिव जांजगीर चांपा, गौतम साहू पामगढ़ तहसील अध्यक्ष, दिनेश साहू शिवरीनारायण तहसील उपाध्यक्ष, सुरेश साहू शिवरीनारायण तहसील सचिव सभी साथियों को शुभकामनाएं दी गई।

बैठक में मुख्य रूप से प्रदेश अध्यक्ष देवदत्त तिवारी, प्रदेश महासचिव प्रकाश चन्द्र अग्रवाल, कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष मनोज श्रीवास्तव, प्रदेश सचिव ध्रुव चंद्रा, संभागीय मीडिया प्रभारी संतोष मिश्रा,शिव शर्मा प्रभारी तह. शिवरीनारायण,छोटा भाई जिला प्रभारी, खिलावन प्रसाद जिलाध्यक्ष, अखिलेश कुमार सिंह संभागीय सदस्य,दिपक यादव, सुरेश साहू, गौतम साहू, दिनेश साहू, अवधेश सिंह ठाकुर, हुलास चंद्रा, देवकांत यादव आदि पत्रकार साथी उपस्थित थे।

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No videos found.

Make sure this is a valid channel ID and that the channel has videos available on youtube.com.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!