छत्तीसगढ़ संस्कृतिक क्रीड़ा मंडल द्वारा किरंदुल में 56 फ़ीट रावण दहन का भव्य आयोजन”
किरंदुल: लौह नगरी किरंदुल में पिछले 56 वर्षों से छत्तीसगढ़ संस्कृत क्रीड़ा मंडल द्वारा दशहरा पर्व का भव्य आयोजन किया जा रहा है। अपने 56 में दशहरा पर्व के अवसर पर नगर में 56 फीट विशाल का रावण का दहन विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ किया गया। नगर के बीचो-बीच स्थित फुटबॉल ग्राउंड में दशहरा का यह आयोजन प्रतिवर्ष की भांति छत्तीसगढ़ मंडल द्वारा द्वारा आयोजित किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में एनएमडीसी किरंदुल परियोजना के मुख्य महाप्रबंधक संजीव साही उपमहाप्रबंधक बी के माधव, महाप्रबंधक उत्पादन आर राजा कुमार, महाप्रबंधक खनन एस के कोचर, महाप्रबंधक विद्युत सुब्रमण्यम, संयुक्त खदान मजदूर संघ के अध्यक्ष देवरालू, मेटल माइंस वर्कर्स यूनियन के सचिव ए के सिंह, आर्सेलर मित्तल निप्पन स्टील इंडिया के सीएसआर प्रमुख तेज प्रकाश, थाना प्रभारी प्रहलाद कुमार साहू की उपस्थिति में संपन्न हुआ।
सर्वप्रथम छत्तीसगढ़ संस्कृतिक क्रीड़ा मंडल के कलाकारों द्वारा वंदना गीत प्रस्तुत की गई।तत्पश्चात प्रकाश विद्यालय की शिक्षिका सुशीला द्वारा तैयार किया गया बेहतरीन सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति बच्चों द्वारा दी गई। जिसमें मां दंतेश्वरी मंदिर के उत्पत्ति की घटना को नृत्य के माध्यम से प्रस्तुत किया गया। जो की विशेष आकर्षण का केंद्र रहा। लोगों ने इस प्रस्तुति को काफी सराहा। साथ ही श्री राम जी की स्वागत में बेहतरीन नृत्य प्रस्तुत किया गया। तत्पश्चात संघ के कलाकारों द्वारा राम रावण युद्ध की प्रस्तुति देते हुए 56 फ़ीट रावण का दहन किया गया। इस अवसर पर आतिशबाजी का भी शानदार आयोजन किया गया था। ग्राउंड के चारों तरफ विभिन्न प्रकार की स्टाल लगी हुई थी जिसमें नगर वासियों ने भरपूर मनोरंजन करते हुए दशहरा पर्व का भरपूर आनंद उठाया। हजारों की संख्या में नगर एवं आसपास के ग्रामीण क्षेत्र से लोग इस दशहरा पर्व को देखने आए हुए थे। छत्तीसगढ़ी संस्कृतिक क्रीड़ा मंडल के अध्यक्ष लोकनाथ सुरेंद्र एवं सचिव पी एल साहू ने कहा की प्रतिवर्ष नगर वासी इस दशहरा पर्व का बेसब्री से इंतजार करते हैं। हमारी संस्था की यही कोशिश होती है कि हम प्रतिवर्ष इस पर्व को और कितनी बेहतर बना सके। इस कार्यक्रम में सभी नगर वासियों का भी सहयोग बना रहता है। इस दशहरा पर को सभी नगर वासियों ने अपनी उपस्थिति देकर उसे भव्य बनाया इसके लिए आप सभी का धन्यवाद। पूरे कार्यक्रम को व्यवस्थित रूप से सफलता पूर्वक संचालन बी एल तारम द्वारा किया गया।
This error message is only visible to WordPress admins
Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..
Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded
Error: No videos found.
Make sure this is a valid channel ID and that the channel has videos available on youtube.com.
Next Post