Breaking News in Primes

असत्य पर सत्य की जीत का प्रतीक दशहरा पर्व नगर में धूमधाम से मनाया गया

0 183

असत्य पर सत्य की जीत का प्रतीक दशहरा पर्व नगर में धूमधाम से मनाया गया

रतलाम / बड़ावदा-असत्य पर सत्य की जीत का प्रतीक दशहरा पर्व नगर में धूमधाम से मनाया गया मगरा क्षेत्र में हजारों उपस्थिति में बुराई का प्रतिक 41 फिट के रावण का दहन हुवा। मंडी स्थित हनुमान मंदिर से लक्ष्मीकांत व्यायामशाला अखाड़े के कलाकारों द्वारा हैरत अंगेज करतब दिखाते एक चल समारोह नगर के प्रमुख मार्गो से निकला राम लक्ष्मण रथ में सवार होकर निकले राम बने प .दिनेश पौराणिक व हनुमान का किरदार शंभू लाल राठौड़ ने निभाया। रावण दहन पर रावण का सिर नही जल पाया जो चर्चा में रहा।इस अवसर पर नगर के गण्यमान नागरिकों की उपस्थिति रही।मंच पर नगर परिषद अध्यक्ष कल्पना कुमावत ने रावण निर्माण करने वाले भेरू मारू का सम्मान किया गया।मन मोहक आतिश बाजी देवास की टीम द्वारा की गई थी। अंत में दहन पश्चात सभी ने दशहरे की शुभकामनाए एक दूसरे को दी। टी. आई.तूर सिंह डाबर अपनी टीम के साथ उपस्थित थे।

समीपस्थ हाटपिपलिया में भी रावण दहन हुवा़

 

अधर्म पर धर्म की विजय, असत्य पर सत्य की विजय बुराई पर अच्छाई की विजय पाप पर पुण्य की विजय का त्यौहार विजयादशमी का महापर्व हाटपिपलिया में भी धूमधाम से मनाया गया। 31 फिट ऊंचे रावण का दहन गांधी चौक में किया गया।जिसमे नगर वासियों की उपस्थिति में रावण का दहन हुवा।

 

राम बने जिगर जाट व लक्ष्मण का किरदार केशव पोरवाल ने निभाया।

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No videos found.

Make sure this is a valid channel ID and that the channel has videos available on youtube.com.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!