Breaking News in Primes

बुलेट से फटाखे फोड़ते तेज़ गति से चलते 3 धराएं….. साइलेंसर निकाल कर वसूला जुर्माना

0 279

लोकेशन धामनोद

 

*बुलेट से फटाखे फोड़ते तेज़ गति से चलते 3 धराएं….. साइलेंसर निकाल कर वसूला जुर्माना*

 

 

धामनोद। आजकल युवा पीढ़ी के कुछ लोग बुलेट को तेज़ चलाते हुए उसमें लगे साइलेंसर से तेज पटाखे जैसे फोड़ते रहते हैं। जिससे कई बार लोग डर जाते हैं। कोई दुर्घटना भी इसमें हो सकती है।तेज़ गति से चलाते भी है।नगर के लोग इस कारण परेशान थे।जहा लगातार इस बारे में पुलिस को शिकायत आ रही थी वही विगत दिनो हुई शांति समिति की बैठक में भी इसका मुद्दा उठा था। नगर के सोशल ग्रुपों से भी लोग इनके खिलाफ कारवाई को लेकर आवाज़ उठा रहे थे। जिसके बाद शुक्रवार रात्रि करीब 9 बजे पुलिस ने नगर में इनके खिलाफ अभियान चलाया और 5 बुलेट चालकों को पकड़ कर थाने ले गए ।जिनमें साइलेंसर चेक किया तो 2 के सभी व्यवस्थित पाए गए तो उन्हे छोड़ दिया गया। लेकिन 3 बुलेट जिसमें पटाखे फोड़ने वाले साइलेंसर थे पुलिस ने उन तीनो की बुलेट के साइलेंसर निकाल कर जब्त किए वहीं उन तीनो पर अलग अलग दो – दो हज़ार रू का जुर्माना भी वसूल किया। उन्हे हिदायत भी दी गई की अगर आगे से इस प्रकार की। शिकायत आई तो वाहन भी जब्त होगा।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!