Breaking News in Primes

श्रमिक संघ इंटक ने शिक्षक दिवस पर नगर के सभी स्कूलों के गुरुजनों का किया सम्मान

0 169

श्रमिक संघ इंटक ने शिक्षक दिवस पर नगर के सभी स्कूलों के गुरुजनों का किया सम्मान

किरंदुल: मेटल माइन्स वर्कर्स यूनियन (इंटक) शाखा किरंदुल के द्वारा प्रति वर्ष की भांति इस वर्ष भी किरंदुल के बीआईओपी सीनियर सेकेंडरी स्कूल, केंद्रीय विद्यालय, डीएव्ही पब्लिक स्कूल, प्रकाश विद्यालय, शासकीय शासकीय हाई स्कूल, शासकीय अरविंद महाविद्यालय किरंदुल के सम्माननीय प्राचार्य, प्रधानाचार्य, शिक्षक एवं शिक्षिकाओं को सम्मान स्वरूप कलम भेंटकर, मिष्ठान खिलाकर तथा पुष्पवर्षा करते हुए शिक्षक दिवस की बधाई एवं शुभकामनाएं दी गई। विदित हो कि भारत रत्न डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के जन्मदिवस को पूरे भारतवर्ष में शिक्षक दिवस के रूप में मनाया जाता है। मेटल माइंस वर्कर्स यूनियन (इंटक) द्वारा जीवन में सफलता का मार्ग प्रशस्त करने वाले समस्त गुरुजनों को सम्मानित किए जाने की परम्परा का निर्वहन प्रतिवर्ष किया जाता है। एमएमडब्ल्यूयू (इंटक) शाखा किरंदुल के अध्यक्ष विनोद कश्यप एवं सचिव ए.के. सिंह के दिशा-निर्देशन में कार्यकारी अध्यक्ष चिन्नास्वामी, बीजी प्रदीप, प्रशांत ठाकुर, ओम कुमार साहू, राकेश लाल, अनुपमा भद्र, टीकमचंद साहू, अरुण नेताम, नागनाथ, दिलीप राणा, यूनियन के पदाधिकारी एवं सदस्यगणों का सराहनीय योगदान रहा।

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No videos found.

Make sure this is a valid channel ID and that the channel has videos available on youtube.com.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!