Breaking News in Primes

नगरनार स्टील प्लांट के निजीकरण के विरोध में किया जा रहा धरना प्रदर्शन स्थगित

0 536

नगरनार स्टील प्लांट के निजीकरण के विरोध में किया जा रहा धरना प्रदर्शन स्थगित

किरंदुल : एनएमडीसी के नगरनार स्टील प्लांट के निजीकरण के विरोध में श्रमिक संघ एन.आई.एस.एम.एस द्वारा 21 अगस्त 2024 से नगरनार स्टील प्लांट में ही धरना प्रदर्शन किया जा रहा था। विदित हो कि श्रमिक संघ एन.आई.एस.एम.एस शुरू से ही नगरनार स्टील प्लांट के निजीकरण का विरोध करते आ रही है। और जब-जब सरकार द्वारा इसे बेचने की साजिश रची गई। तब तब श्रमिक संघ ने इसका पुरजोर विरोध किया। 15 दिनों से चल रही इस धरना प्रदर्शन को 4 अगस्त को स्थगित किया गया। एनएमडीसी के श्रमिक संघ एसकेएमएस के किरंदुल एवं एनएमडीसी बचेली परियोजना के प्रतिनिधिमंडल नगर स्टील प्लांट पहुंचे, वहां के प्रतिनिधि प्रतिनिधिमंडल से विचार विमर्श कर इस धरना प्रदर्शन को स्थगित करने का निर्णय लिया। इस संबंध में एनएमडीसी किरंदुल परियोजना श्रमिक संघ एसकेएमएस के अध्यक्ष देवरायलू व सचिव राजेश संधू ने जानकारी दी कि प्रबंधन के आश्वासन पर यहां धरना प्रदर्शन श्रमिक संघ द्वारा स्थगित किया जा रहा है। प्रबंधन ने कहा कि फिलहाल नगर स्टील प्लांट के निजीकरण पर कोई कार्यवाही नहीं हुई है। और हमारे द्वारा इस प्रकार की कोई रूपरेखा तैयार नहीं की गई है। उनके आश्वासन पर यह आंदोलन फिलहाल स्थगित किया जाता है। और आगे की कार्यवाही एनएमडीसी फेडरेशन की निर्णय अनुसार तय की जाएगी। इस अवसर पर नगरनार स्टील प्लांट के श्रमिक संघ एन.आई.एस.एम.एस के अध्यक्ष संतराम सेठिया, सचिव रमेश कश्यप, कार्यकारी अध्यक्ष बलिराम नाग, संगठन सचिव महेश्वर नाग, किरंदुल एसकेएमएस के अध्यक्ष देवरायलू , सचिव राजेश संधू, कार्यकारी अध्यक्ष रोशन मिश्रा, संगठन सचिव सुमित धर, दामोदर नाग एवं बचेली एसएमएस के अध्यक्ष जागेश्वर प्रसाद एवं श्रमिक संघ के सैकड़ो कार्यकर्ता उपस्थित थे।

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No videos found.

Make sure this is a valid channel ID and that the channel has videos available on youtube.com.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!