Breaking News in Primes

रोटरी क्लब ने दिया टीचर एक्सीलेंस अवार्ड…. 5 शिक्षको को दिया सम्मान

0 215

लोकेशन धामनोद

 

रोटरी क्लब ने दिया टीचर एक्सीलेंस अवार्ड…. 5 शिक्षको को दिया सम्मान

 

 

धामनोद। शिक्षक दिवस के अवसर पर रोटरी क्लब

धामनोद ने नगर के रॉयल पेलेस सभागृह में एक थाना प्रभारी अमित सिंह कुशवाह के आतिथ्य में एक कार्यक्रम आयोजित किया।विभिन्न शासकीय स्कूलों में कई वर्षों तक सेवा दे चुके और दे रहे 5 शिक्षको एचएस रघुवंशी, उषा वर्मा,अजय पगारिया,मांगीलाल मौर्य और एफएस खराडे सर को रोटरी मंडल की और से प्रदत्त टीचर एक्सीलेंस अवार्ड देकर सम्मानित किया।इस अवसर पर उन्हे अवार्ड के साथ ही शाल, श्रीफल,पेन,डायरी और गिफ्ट देकर सम्मानित किया।क्लब के कई सदस्य इनमे से कई शिक्षको के विद्यार्थी भी रह चुके हैं तिलक लगाकर सबने चरण छूकर उनका आशीर्वाद लिया। पुराने छात्रों के साथ अपने सम्मान से सभी अभिभूत हो गए एवं भावुक होकर सभी का आभार मानते हुए अपने स्कूल के प्रसंग सुनाए। खासकर रघुवंशी सर और उषा वर्मा मैडम ने। मागीलाल मौर्य ने भी अपने संघर्ष का समय बताते हुए सबको भावुक कर दिया।सभी ने कई समय तक बातचीत करते हुए अपने स्कूल समय को याद करते रहे। सबसे पहले क्लब अध्यक्ष मनीष छाबड़ा ने स्वागत भाषण देते हुए रोटरी क्लब के कार्यक्रमों के बारे में बताया। अतिथि थाना प्रभारी अमित सिंह कुशवाह ने भी संबोधित करते हुए अपने स्कूल के समय को याद करते अपने गुरुजनों को याद किया।कार्यक्रम का संचालन विकास पटेल ने किया और आभार सचिव शैलेंद्र जायसवाल ने माना।कार्यक्रम मे विशेष सहयोग कपिल मकवाना,धीरेंद्र मलतारे, डॉ. राजेश पत्तरवाला,राहुल लाड़ और प्रकाश राठौड़ का रहा। इस अवसर पर क्लब के अरविंद राठौड़,मोहन बरफा,महेंद्र राठौड,अश्विन उपाध्याय, पवन जायसवाल, आशीष मंडलोई,महेश कुशवाह, विनोद डोंगले, नरेंद्र प्रजापत, राजेश जैन, बलदेव पाटीदार,दुर्गेश दाबड़ आदि सदस्य उपस्थित थे। गौरतलब है की रोटरी क्लब प्रतिवर्ष शिक्षक दिवस के अवसर पर शासकीय सेवा में कार्यरत शिक्षकों का सम्मान करता है जिन्होंने अपने जीवन के समय को शासकीय सेवा में दिया या दे रहें है।

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No videos found.

Make sure this is a valid channel ID and that the channel has videos available on youtube.com.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!