Breaking News in Primes

भाजपा जिला कार्यसमिति की बैठक सम्पन्न

0 128

डिण्डौरी

प्रदेश नेतृत्व के निर्देशानुसार भारतीय जनता पार्टी जिला डिण्डौरी की भाजपा जिलाध्यक्ष अवध राज बिलैया की अध्यक्षता में जिला कार्यसमिति का आयोजन किया गया, जिसमें मुख्यातिथि के रूप मे म.प्र. सरकार के राज्यमंत्री दिलीप अहिरवार, भाजपा राष्ट्रीय मंत्री ओमप्रकाश धुर्वे, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य नरेन्द्र सिंह राजपूत, अजजा मोर्चा प्रदेश महामंत्री पंकज सिंह तेकाम, मौजूद रहें।  सर्वप्रथम सभी मंचासीन अतिथियों ने भारत माता, पं. दीनदयाल उपाध्याय, डाॅ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी के तेलीय चित्र पर माल्यार्पण कर बैठक की शुरूआत की। म.प्र. शासन के राज्यमंत्री दिलीप अहिरवार का शाॅल श्रीफल भेंट कर पुष्पगुच्छ से भाजपा जिलाध्यक्ष अवधराज बिलैया ने स्वागत किया। भाजपा जिलाध्यक्ष अवध राज बिलैया ने संबोधित करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री लाडली बहना योजना के अन्तर्गत हर बहनों को 1250 रूपये एवं रक्षाबंधन पर्व के लिए अलग से 250 रूपये की उपहार राशि का डिजीटल रूप से हर बहनों के खाते में हस्तांरित किया जायेगा।

हम सभी को इस कार्यक्रम के लिए 09 प्रमुख स्थानों में बडे स्तर पर कार्यक्रम जो जनपद व नगर परिषद क्षेत्र व 364 पंचायतों मे किया जायेगा। इसमें हम सभी पदाधिकारियों को हर पंचायत में सम्मिलित होना है एवं इसका लाइव प्रसारण देखना है व सुनना है। तिरंगा यात्रा अभियान पर चर्चा इस तिरंगा यात्रा कार्यक्रम मे प्रमुखता के साथ युवामोर्चा के सम्पूर्ण पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं को तनमयता के साथ इस कार्यक्रम को सम्पन्न करना है

जिसमें दोनो विधानसभाओं मे यह यात्रा अलग अलग निकाली जायेगी हर घर तिरंगा अभियान पर चर्चा – हर घर तिरंगा अभियान के अन्तर्गत हमें प्रत्येक घर, आफिस, शहीद स्मारक, जैसे अनेक स्थानों पर हमें तिरंगा लगाकर सेल्फी हरघरतिरंगा.काॅम में अपलोड़ करना है। साथ ही संगठन व नमों एप में भी अपलोड़ करना है। इसके साथ ही महापुरूषों के स्मारकों पर स्वच्छता अभियान जैसे कार्यक्रम प्रमुख स्थानों मे करना है। विभाजन विभिषिका कार्यक्रम पर भारत को दो टुकड़ो मे अग्रेजों ने बाट दिया इसी की याद में हम विभाजन विभिषिका स्मृति दिवस के रूप में मेकलसुता महाविद्यालय में संगोष्ठी करंेगे।  सभी निर्वाचित जनप्रतिनिधिगण अपने निकटस्थ अमृत सरोवर बांधों मे जाकर ध्वजारोहण करेगें इसकी सहभागिता अच्छे से हो इसके लिए हमें प्रशासन के साथ चर्चा कर सम्पन्न करना है। 17 अगस्त को मा. मुख्यमंत्री जी का डिण्डौरी प्रवास पर चर्चा यह कार्यक्रम में महिला मोर्चा को नवाचार करना है कि रक्षावंधन के पूर्व मान. मुख्यमंत्री जी का हमारे डिण्डौरी जिले मे आगमन हो रहा है।

26 अगस्त को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी में श्रद्वेय कुशाभाउ ठाकरे जी जयंती कार्यक्रम हमें जयंती मनाना है। राज्यमंत्री दिलीप अहिरवार ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि हमारी सरकार ने विकसित भारत के लिए विकासित मध्यप्रदेश में आगामी 5 वर्षो मे प्रदेश की वार्षिक बजट दोगुना कर दी है घरेलू नल जल कनेक्शन, खेती को लाभकारी बनाने के लिए श्रीअन्न के अन्तर्गत जिला डिण्डौरी में अन्न अनुसंधान केन्द्र कृषि क्षेत्र में स्थापना की जा रही है। गंभीर रोगियों के लिए म.प्र. सरकार ने एयर ऐम्बूलेंस सेवा योजना लखपति दीदी, दीदी उज्जवला योजना, मातृ वंदना योजना, स्वामित्व का अधिकार जैसे है।  प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनने पर देश की जनता जनार्दन, कार्यकर्ताओं का अभिनंदन और आभार व्यक्त करता हूॅ। यह ऐतिहासिक एवं सुखद् अनुभूति है कि भारत के लोकतांत्रिक इतिहास के 76 वर्ष मे देश के जनमानस ने किसी प्रधानमंत्री को लगातार तीसरी बार प्रधानमंत्री के रूप मे जनादेश देकर स्वीकार की है।  राष्ट्रीय मंत्री व शहपुरा विधायक ओमप्रकाश धुर्वे ने कहा कि विगत दिवस सम्पन्न हुए लोकसभा चुनाव 2024 का ये चुनाव नीति, नीयत, निष्ठा और निर्णयों पर विश्वास का चुनाव रहा है

मजबूत और निर्णायक सरकार मे विश्वास, सुरक्षा स्थिरता और निरंतरता में विश्वास, ईमानदारी और कडी मेहनत में विश्वास और सुरक्षा व समृद्वि मे विश्वास सरकार की गारंटी में विश्वास, विकसित भारत के संकल्प मे विश्वास का रहा है। 10 वर्षो की सेवा व सुशासन पर जीत का मुहर जनता ने लगाई है। उक्त बैठक का संचालन जिला महामंत्री ज्ञानदीप त्रिपाठी व आभार जिला महामंत्री जयसिंह मरावी ने व्यक्त किया। उक्त बैठक में प्रदेश कार्यसमिति सदस्य नरेन्द्र सिंह राजपूत, अजजा मोर्चा प्रदेश महामंत्री पंकज सिंह तेकाम, वरिष्ठ नेता अशोक अवधिया, जिला पंचायत अध्यक्ष रूदेश परस्ते, वरिष्ठ नेता विष्णु अवधिया, प्रभात जैन जिला उपाध्यक्ष मनोहर सिंह ठाकुर, महेश सिंह पाराशर, बद्रीप्रसाद साहू, सुशीला मार्को, इन्द्रावती धुर्वे, प्रीतम मरावी, जिला मंत्री मनका सिंह वनवासी, राजेन्द्र प्रसाद दुबे, कीर्ति गुप्ता, अनुराग गुप्ता, अंजू साहू, जिला मीडिया प्रभारी सुधीरदत्त तिवारी, जिला कार्यालय मंत्री पुनीत जैन, जिला सह मीडिया प्रभारी अनूप गुप्ता, सह सोशल मीडिया संयोजक अविनाश सिंह सैनी, आई.टी. संयोजक राहुल पाण्डेय, जिला पंचायत सदस्य हीरा रूदेश परस्ते, जनपद अध्यक्ष आशा सिंह धुर्वे, नगरपरिषद उपाध्यक्ष सारिका नायक, वरिष्ठ नेता सरमन सिंह ठाकुर, अजजा मोर्चा जिलाध्यक्ष महेश सिंह धुमकेती, युवामोर्चा जिलाध्यक्ष राकेश सिंह परस्ते, अजा मोर्चा जिलाध्यक्ष परसराम नागेश, महिलामोर्चा जिलाध्यक्ष नरवदिया मरकाम, पि.वर्ग मोर्चा जिलाध्यक्ष दशरथ सिंह राठौर, किसानमोर्चा जिलाध्यक्ष जितेन्द्र चंदेल मण्डल महामंत्री भागीरथ उरैती, चन्द्रशेखर नायक, रामकिशोरी ठाकुर, अनिल साहू, जयसिंह सरैया, सुरेश नायक, सौरभ सोनी, नीलू जैन, भगवत मरावी, प्रेमसिंह धुर्वे, धनेश धनंजय, सरजूप्रसाद ठाकुर, रजनी मंदे,  मिथलेश मिश्रा, जगदीश धुर्वे,कुंवरिया मरावी, कुंजन नंदेहा, क्रांति धुर्वे, देववती बालरे, उषा सैयाम, बोधराम सरैया, गणेशदास सोनवानी, राजकुमार पचैरी, अशोक संत, राजेन्द्र मिश्रा, किशोर मार्को, भद्दूसिंह मौहारी, सोनेलाल परस्ते, धीरेन्द्र चक्रवर्ती, गजेन्द्र ठाकुर, गामूसिंह परमार, नरेश चन्देल, हरीश जित्तु राय, चन्द्रकिशोर हरदहा, सारंग चैकसे, शिवनारायण यादव, मुकेश पाटिल, रविन्द्र सोनी, प्रवीण वर्मन, प्रवीण धुर्वे, जयसिंह पट्टा,रामदास बघेल  सहित बड़ी संख्या मे पदाधिकारी व कार्यकर्तागण मौजूद रहें।

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No videos found.

Make sure this is a valid channel ID and that the channel has videos available on youtube.com.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!