Breaking News in Primes

केंद्रीय मंत्री दुर्गादास उइके के प्रयासों से लोकसभा क्षेत्र बैतूल हरदा को मिली 3500 लाख राशि की 14 सड़क,पुलिया की स्वीकृति

0 1,227

*केंद्रीय मंत्री दुर्गादास उइके के प्रयासों से लोकसभा क्षेत्र बैतूल हरदा को मिली 3500 लाख राशि की 14 सड़क,पुलिया की स्वीकृति*

 

बैतूल /- बैतूल हरदा हरसूद संसदीय क्षेत्र के लोकप्रिय सांसद दुर्गादास उइके के मंत्री बनते ही लोकसभा क्षेत्र में विकास कार्यों की बयार आनी शुरू हो गई है।

पूर्व में जहा मंत्री श्री उइके के प्रयासों से बैतूल जिले को 198 करोड़ से अधिक राशि के जलाशयों की सौगात मिली थी वही अब मंत्री श्री उइके द्वारा किए जा रहे निरंतर प्रयासों से बैतूल हरदा संसदीय क्षेत्र में 3500 लाख (35 करोड़) लागत की 14 सड़क,पूल,पुलियाओ की सौगात मिली है।

 

*इन सड़कों, पुलियाओं का होगा निर्माण*

 

श्री उइके द्वारा मध्यप्रदेश शासन के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव एवं लोक निर्माण विभाग मंत्री श्री राकेश सिंह जी से भेंट कर जनसुविधा की दृष्टि से निरंतर विभिन्न सड़को,पुलियाओं की मांग की गई थी,

लोक निर्माण विभाग से जारी सूची के अनुसार केंद्रीय मंत्री श्री दुर्गादास उइके के नामित सूचना में,

क्रमश:

1 – ग्राम डोंगरपुर से ग्राम रौंधा की ओर मार्ग

लंबाई 3 किमी

राशि – 300 लाख,

 

2- त्रिवेणी गौशाला से झाड़ेगाव

लंबाई 1.50 किमी

राशि – 150 लाख

 

3– ग्राम मीरापुर से ग्राम बलेगांव

लंबाई – 1 किमी

राशि – 100 लाख

 

4- मीरापुर से बलेगाव के मध्य नदी पर पुलिया निर्माण

राशि – 30 लाख

 

5- ग्राम मीरापुर से चंदोरा की ओर 

लंबाई – 3 किम

 

लंबाई – 3 किमी

राशि – 300 लाख

 

6 – ग्राम ताइखेड़ा से ग्राम मीरापुर की ओर,

लंबाई – 2.50 किमी

राशि – 250 लाख,

 

7- ग्राम कुकरू से ग्राम जामुखेड़ा

लंबाई – 2.50 किमी

राशि – 250 लाख

 

8- ग्राम लोकलदरी नदी पर ब्रिज निर्माण

राशि – 40 लाख

 

9- भीमपुर रोड से गुपतवाड़ा तक

लंबाई – 3 किमी

राशि – 300 लाख

 

10- अंधेर बावडी से ग्राम साकली तक

लंबाई – 3 किमी

राशि – 300 लाख

 

11- आमला से रमली के बीच बेल नदी पर ब्रिज निर्माण

राशि – 230 लाख

 

12- जुवाड़ी जोड़ से ग्राम महेंद्रवाडी तक

लंबाई – 3 किमी

राशि – 300 लाख

 

13- ग्राम सल्याखेड़ी मेन सड़क से ग्राम काकड़दा तक

लंबाई – 6 किमी

राशि -600 लाख

 

14- ग्राम भीमपुरा से डाबिया तक

लंबाई – 3.50 किमी

राशि – 350 लाख

 

*सबका साथ सबका विकास के मूल मंत्र को किया चरितार्थ*

 

मंत्री श्री उइके के कार्यालय से प्राप्त जानकारी अनुसार समस्त विधायक गणों तथा वरिष्ठ कार्यकर्ताओं से क्षेत्र की विभिन्न सड़को के संबंध में जानकारी ली।

बैतूल विधायक श्री हेमंत खंडेलवाल,आमला विधायक डॉ योगेश पंडाग्रे, मुलताई विधायक श्री चंद्रशेखर देशमुख,भैसदेही विधायक श्री महेंद्र सिंह चौहान,घोड़ाडोंगरी विधायक श्रीमती गंगा सज्जन सिंह उइके,हरदा के पूर्व विधायक श्री कमल पटेल,टिमरनी पूर्व विधायक श्री संजय शाह एवं वरिष्ठ कार्यकर्ताओं से संवाद कर क्षेत्रविकास के लिए यह महत्वपूर्ण सड़को की मांग की गई थी जिसकी अब स्वीकृति प्राप्त हुई है।

इन विभिन्न निर्माण कार्यों की स्वीकृति प्रदाय करने पर क्षेत्रीय सांसद एवं मंत्री श्री उइके ने मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव जी एवं लोक निर्माण मंत्री श्री राकेश सिंह जी का इस स्वीकृति हेतु लोकसभा क्षेत्र की ओर से आभार व्यक्त किया।

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No videos found.

Make sure this is a valid channel ID and that the channel has videos available on youtube.com.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!