Breaking News in Primes

22 जुलाई को एनएचएम संविदा स्वास्थ्य का एक दिवसीय प्रांतीय आंदोलन

0 200

*22 जुलाई को एनएचएम संविदा स्वास्थ्य का एक दिवसीय प्रांतीय आंदोलन*

 

*चिचोली के एनएचएम संविदा स्वास्थ्य कर्मचारी मांगो को लेकर एक दिन रहेंगे सामूहिक अवकाश पर।*

 

चिचोली।। एक वर्ष से अपनी मांगों की पूरी होने के इंतजार में रहे एनएचएम संविदा स्वास्थ्य कर्मचारी द्वारा अपनी मांगे पूरी नही होने पर मांगे मंगवाने के प्रयासों में तेजी ला ली है पंकज डोंगरे द्वारा बताया गया की प्रांतीय आहवान पर 22 जुलाई को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चिचोली के समस्त एनएचएम संविदा स्वास्थ्य कर्मचारी राजधानी भोपाल कूच करेंगे एवम ध्यानाकर्षण गतिविधि का हिस्सा बनेंगे जिसकी सूचना शुक्रवार को जिले में सीएमएचओ को दे दी गयी है वही शनिवार को डॉ रंजीत गोड़ाहे के नेतृत्व और पंकज डोंगरे ,गजराज रघुवंशी,कविता दरवाई, बिंदु, राजकुमार यादव,श्याम हरसुले एवम ब्लॉक के समस्त संविदा कर्मचारियों के सहयोग से संस्था प्रमुख सीबीएमओ डॉ राजेश अतुलकर को एक दिवसीय सामूहिक अवकाश का सूचना पत्र सौपा ।विदित हो वर्तमान में संविदा की पेमेंट वृद्धि जरूर हुई है पर भविष्य से सम्बन्धी असुरक्षा बनी हुई है हाल ही में चिचोली स्वास्थ्य विभाग में कार्यरत संविदा कर्मी सन्तोष उइके की मृत्यु हुई है उनके परिवार के सदस्य को किसी प्रकार की अनुकम्पा नियुक्ति या पेंशन प्रावधान नही है जिससे उनकी तीनो बेटिया बेसहारा हो गयी वही उनका जीवन अंधकार मय हो गया।

संविदा कर्मी जन्हा इस मार्मिक घटना से दुखी है वही शासन द्वारा की जा रही वादाखिलाफी से आक्रोशित भी है वे 22 जुलाई को एकत्रित होकर ध्यानाकर्षण के साथ आंदोलन की आगामी रणनीति भी तय करेंगे

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No videos found.

Make sure this is a valid channel ID and that the channel has videos available on youtube.com.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!