Breaking News in Primes

डी.ए.वी स्कूल किरंदुल द्वारा थाना परिसर में फलदार पौधों का रोपण किया गया

0 440

डी.ए.वी स्कूल किरंदुल द्वारा थाना परिसर में फलदार पौधों का रोपण किया गया

किरंदुल : वृहत वृक्षारोपण कार्यक्रम के तहत आज 7 जुलाई को डी ए व्ही पब्लिक स्कूल किरंदुल द्वारा स्थानीय पुलिस थाना परिसर किरंदुल में फलदार एवं छायादार पौधों का रोपण किया गया। इस कार्यक्रम में विद्यालय के प्राचार्य पी एल वर्मा जी एवं रेंजर लीडर तृप्ति श्रीवास्तव, गाइड कैप्टन अनामिका एक्का स्काउटर नारायण प्रसाद, एवं थाना प्रभारी दीनानाथ वैष्णव, हेमंत साहू(उपनिरीक्षक), के. सीमा चलम (सहायक उपनिरीक्षक), अनिता चौधरी(सहायक उपनिरीक्षक), नरेश मंडल(प्रधान आरक्षक) और विद्यालय के स्काउट – गाइड एवं रेंजर छात्र -छात्राओं के सहयोग से पपीता, अमरुद, आंवला, कटहल, सहजन, नींबू के पौधों का रोपण किया गया। पर्यावरण की समस्या एवं ग्लोबल वार्मिंग को देखते हुए आज की स्थिति में वृक्षारोपण का महत्व और भी अधिक बढ़ गया है जिसमें उपरोक्त महानुभावों एवं बच्चों ने वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No videos found.

Make sure this is a valid channel ID and that the channel has videos available on youtube.com.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!